ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा का संगठनात्मक महासंकल्प : लखनऊ महानगर के चार मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन बैंक ऑफ इंडिया में खाता धारक से हुई टप्पेबाजी मुकदमा दर्ज मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए आधुनिक व्यवस्था हो सकती, लेकिन हम तो महादेव से पहले माँ पार्वती और माँ गंगा को प्रणाम करने वाले लोग-नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय भाजपा का संगठनात्मक महासंकल्प : लखनऊ महानगर के चार मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन बैंक ऑफ इंडिया में खाता धारक से हुई टप्पेबाजी मुकदमा दर्ज मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए आधुनिक व्यवस्था हो सकती, लेकिन हम तो महादेव से पहले माँ पार्वती और माँ गंगा को प्रणाम करने वाले लोग-नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय
Uncategorized English

गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित

B

Bhargav Bhargav

4414 views
गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित

व्यक्ति में आत्मविश्वास है तो उसके लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज़

मुख्यमंत्री जी ने आज जनपद गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगर व्यक्ति में आत्मविश्वास है तो उसके लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं है। छोटी-छोटी चीजंे महत्वपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए जीवन में किसी चीज को छोटा न समझिए। अति आत्मविश्वास अक्सर हम सबकी विफलता का कारण बनता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों को भी हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। हर महत्वपूर्ण चीज को नोट करने की आदत डालना, नोटबुक बनाना, दूसरों के नोट्स से नहीं, बल्कि अपने नोट्स से अपनी तैयारी करना फायदेमंद होता है। यदि विद्यार्थी यह आदत डाल लें तो अभी उन्होंने जनपद की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है तो अगली परीक्षा में वे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बना पायेंगे।

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। कोई भी परीक्षा हो, उस परीक्षा की पूरी तैयारी करना आवश्यक है। परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों को भय और तनाव से मुक्त रहना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने परीक्षा के सम्बन्ध में जो चर्चा की थी, वह अत्यन्त महत्वपूर्ण थी। प्रधानमंत्री जी रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश से जुड़ते हैं। अपनी तमाम व्यस्तता के बावजूद वे देश और दुनिया की किसी विशिष्ट घटना को लेकर समाज में कहां पर कौन-सा व्यक्ति नया कर रहा है उसकी जानकारी हमें देते हैं। अक्सर इसके माध्यम से हमें बहुत सारी रोचक जानकारी भी मिलती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डालनी चाहिए, न्यूज पेपर आपकी जनरल नॉलेज को हमेशा अपडेट करेगा, न्यूज पेपर देश और दुनिया की जानकारी लेने का एक बेहतर माध्यम होता है। विशेषकर संपादकीय का पृष्ठ अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए और महत्वपूर्ण बिन्दुओं को नोट करने की आदत डालनी चाहिए। पुस्तकालय का भी विशेष महत्व है, वहां पर विभिन्न विषयों की पुस्तकों से जानकारी ली जा सकती है। अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेनी चाहिए। यह व्यक्तित्व विकास का माध्यम होता है। साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि में भाग लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानाचार्य का दायित्व है कि विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल रहे, सभी व्यवस्थाएं ठीक रहंे, विद्यालय में सफाई आदि रहे, बच्चे समय से विद्यालय आयें, बच्चों को प्रार्थना सभा में अच्छी जानकारी दी जाये। पुरातन छात्र परिषद का गठन विद्यालयों में किया जाये। पुराने छात्रों के अनुभवों से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर उनकी सेवाएं ली जायें।

मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रयास होना चाहिए कि शासन की योजनाओं की जानकारी सभी को दी जाये और उसका लाभ भी लिया जाये। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों को ऑनलाइन जोड़ने की व्यवस्था की जाये।

पुस्तकालय के माध्यम से हर योजना की जानकारी दी जाये जिससे कोई भी लाभान्वित हो सके। विद्यार्थियों सहित सभी लोग शासन की योजनाओं से अपडेट रहें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी बोर्ड एवं पाठ्यक्रम अच्छे होते हैं। नये पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षकों का प्रशिक्षण हो, शिक्षक मेहनत से छात्रों को पढ़ायें, सरकार भी पूरी मदद करेगी। शिक्षकों की तैनाती हो रही है तथा विद्यालय भवनों का निर्माण भी कराया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने हाईस्कूल के 21 छात्र-छात्राओं तथा इंटर के 12 छात्र-छात्राओं को बैग तथा पुस्तकें आदि वितरित कीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!