ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जगद्गुरू अनंतश्रीविभूषित शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर बद्रीकाश्रम जी महाराज का आगमन-जेपी सिंह • जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महापौर सुषमा खर्कवाल की संवेदनशील कार्यशैली बनी जनविश्वास का आधार: जितेंद्र प्रताप सिंह • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जगद्गुरू अनंतश्रीविभूषित शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर बद्रीकाश्रम जी महाराज का आगमन-जेपी सिंह • जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महापौर सुषमा खर्कवाल की संवेदनशील कार्यशैली बनी जनविश्वास का आधार: जितेंद्र प्रताप सिंह • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर निकली भव्य शोभायात्रा, 'रथ' पर सवार दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

• 4718 views
गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर निकली भव्य शोभायात्रा, 'रथ' पर सवार दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर ।विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभा यात्रा गोरखनाथ मंदिर से निकली ।जानकारी के मुताविक गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान रथ पर सवार होकर निकले। विजयादशमी के मौके पर एक ओर जहां कई जगहों पर दुर्गा मां की प्रतीमा का विसर्जन हो रहा है. वहीं कई जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सत्य, न्याय और धर्म की विजय प्रतिष्ठा के पवित्र महापर्व विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा आस्था के रथ, श्रद्धा के पर भव्यता से निकली. उल्लास व उत्साह की लहरों के बीच शोभायात्रा का रास्तेभर हुआ अभिनंदन सामाजिक समरसता के ताने बाने को मजबूत करता रहा।

मुस्लिम और सिंधी समाज भी हुआ शामिल

गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली इस पारंपरिक शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी जबरदस्त उत्साह से स्वागत किया। फूलों से सजे रथ पर गोरखनाथ मंदिर के महंत के पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर का मुस्लिम और सिंधी समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों ने अभिनंदन किया। पीठाधीश्वर योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, मंगलमय जीवन की कामना की और नौ दिन तक चले नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया।

शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नाथ संप्रदाय की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के कई अनुष्ठान अद्भुत और विहंगम हैं. इन्हीं में से एक प्रमुख अनुष्ठान है विजयदशमी की शोभायात्रा मंगलवार को इस पावन पर्व पर शाम करीब चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. गुरु गोरखनाथ का पूजन कर और उनका आशीर्वाद लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार हुए।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, काशी से आए डमरू दल, ढोल व बैंड बाजे की धुन और हनुमान दल के बालकों के हैरतंगेज करतब के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी. जगह-जगह स्वागत में कलाकारों के विविध लोक नृत्य समूची भारतीय संस्कृतिका प्रतिनिधित्व कर रहे थे. पूरे रास्ते दोनों किनारे पर श्रद्धा से भाव विभोर लोग गोरक्षपीठाधीश्वर की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे थे।

मुस्लिम और बुनकर समाज दिख प्रेम , की पुष्प वर्षा

जैसे ही गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई वाली शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची मशीन से पुष्प वर्षा की गई इससे आगर बढ़ने पर मुस्लिम और बुनकर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा अंसारी ने गोरक्षपीठाधीश्वर को फूल माला तथा केसरिया अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।गोरक्षपीठाधीश्वर ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें व उनके समाज के लोगों को गोरखनाथ मंदिर के नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया।अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने इस प्रसाद को माथे से लगाकर गोरक्षपीठाधीश्वर के प्रति कृतज्ञता जताई।इस दौरान रास्ते के दोनों तरफ बने मकानों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं व बच्चे अपने स्मार्ट फोन में योगी की तस्वीर खींचते रहे। चौधरी कैफुलवरा ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा का स्वागत करता है।उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ मत, मजहब के विभेद से परे सभी को मानव मात्र के नजरिये से देखता है।

मानसरोवर मंदिर पहुंची शोभायात्रा

अल्पसंख्यक समाज के लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर का रथ आगे बढ़ा तो नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर के समीप बड़ी संख्या में मौजूद सिंधी समाज के लोगों ने करबद्ध होकर उनका व शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया. मानसरोवर मंदिर तक पूरे रास्ते में शोभायात्रा के स्वागत का सिलसिला चलता रहा. गोरक्षपीठाधीश्वर की स्वागत को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जय श्रीराम के जयघोष और तमाम वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की विजयदशमी शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। महादेव का अभिषेक भी किया। मानसरोवर मंदिर में पूजन के उपरांत सीएम योगी की शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची. यहां चल रही रामलीला में उन्होंने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!