ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
DAINIK INDIA NEWS 24×7 AN ISO CERTIFIED NEWS COMPNY WWW.DAINIKINDIANEWS.COM INFO@DAINIK INDIA NEWS.COM • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक • मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे • DAINIK INDIA NEWS 24×7 AN ISO CERTIFIED NEWS COMPNY WWW.DAINIKINDIANEWS.COM INFO@DAINIK INDIA NEWS.COM • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक • मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौमतीनगर एक्सटेंशन में सड़क बनी जानलेवा, स्कूल वैन पलटी — नागरिकों में आक्रोश, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

D

Dainik India News

• 6660 views
गौमतीनगर एक्सटेंशन में सड़क बनी जानलेवा, स्कूल वैन पलटी — नागरिकों में आक्रोश, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Ishanika Estates से Amity University तक सड़क की हालत बेहद खराब, पार्षद पर उपेक्षा का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप — "डबल इंजन की सरकार में अगर राजधानी की ये हालत है, तो हम किससे उम्मीद करें?"

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो,राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित रोड नंबर 1 (Dev Residency से Amity University गेट नंबर 4 तक, Ishanika Estates होते हुए) की सड़क की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि यह किसी भी वक्त किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ताज़ा घटना में सोमवार को एक स्कूल वैन कीचड़ और फिसलन के कारण पलट गई। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, परंतु यह घटना भविष्य की किसी बड़ी दुर्घटना का स्पष्ट संकेत दे गई है।

स्थानीय निवासी बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि रोड पर कीचड़, गड्ढे और फिसलन की वजह से पैदल चलना तक मुश्किल हो चुका है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, और उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है।

पार्षद पर गंभीर आरोप
लोगों का कहना है कि इलाके की पार्षद समाजवादी पार्टी से हैं और वे लगातार नागरिकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक न कोई निरीक्षण हुआ और न ही कोई सुधार कार्य शुरू हुआ। अब लोगों का विश्वास उठ चुका है।

एक निवासी ने तीखा सवाल उठाया —

"हमने वोट देकर गलती कर दी। अगर राजधानी में ही सड़कें इतनी बदहाल हैं तो छोटे शहरों का क्या हाल होगा?"

प्रशासन से मांग — शीघ्र संज्ञान लेकर सड़क निर्माण हो
नागरिकों ने नगर निगम से अपील की है कि वे तत्काल संज्ञान लें और रोड नंबर 1 का समुचित मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

प्रभाव और चिंता
यह मार्ग न केवल Dev Residency और Ishanika Estates के सैकड़ों परिवारों को जोड़ता है, बल्कि Amity University जैसे महत्वपूर्ण संस्थान तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता भी है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई भी हादसा नगर निगम और पार्षद की जिम्मेदारी बनेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!