ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • सरकारी धन से निजी वैभव का आरोप : ग्राम प्रधान-ब्लॉक अधिकारियों की मिलीभगत से मंदिर का मार्ग बंद, बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला • राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल • मुख्यमंत्री ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की समीक्षा की, संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना को दी मंजूरी • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज के आदर्शाें, विराट व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा मिलती है: सी एम योगी • राम के पदचिह्नों पर चलकर बदलें इतिहास: साध्वी ऋतम्भरा • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • सरकारी धन से निजी वैभव का आरोप : ग्राम प्रधान-ब्लॉक अधिकारियों की मिलीभगत से मंदिर का मार्ग बंद, बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला • राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल • मुख्यमंत्री ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की समीक्षा की, संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना को दी मंजूरी • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज के आदर्शाें, विराट व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा मिलती है: सी एम योगी • राम के पदचिह्नों पर चलकर बदलें इतिहास: साध्वी ऋतम्भरा • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया •
Uncategorized English

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण,

D

Dainik India News

• 6861 views
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण,

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन संघर्षों की कहानी बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा—राज्यपाल का जीवन संकल्प, सेवा और साधना का प्रतीक

राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति को राष्ट्र उत्थान हेतु लिए कई सुझाव, स्वागत में व्यक्त की शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लेखक मंडल, गणमान्य अतिथि और विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यपाल के जीवन संघर्ष, शिक्षा, समाजसेवा और प्रशासनिक योगदान को अद्वितीय बताते हुए कहा कि "आनंदीबेन पटेल जैसी व्यक्तित्वशील महिलाओं का जीवन देश की बेटियों के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।" उन्होंने पुस्तक के लेखक त्रय को भी हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि "राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जीवन संकल्प, सेवा और साधना का प्रतीक है। यह पुस्तक समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है और युवाओं को संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की सीख देती है।"

इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की और राष्ट्र उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि "धर्म, संस्कृति और शिक्षा को मजबूत आधार देने वाली नीतियों से ही भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा।"

जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति के लखनऊ आगमन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "देश को ऐसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तित्वों से नई दिशा मिलती है, जो परंपरा और प्रगति को समान महत्व देते हैं।"

कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक त्रय को भी सम्मानित किया गया, जिनके श्रम और शोध ने आनंदीबेन पटेल के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!