ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू |
हाइलाइट न्यूज़
पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • स्वयं के प्रयास से ग्रामीणों ने डीह बाबा के स्थान पर लगवाया हैंडपंप,प्रधान को दिखाया आईना • जुआ खेल रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से ₹39,490 नगद बरामद किए • पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान • नवागत थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • यूपी सरकार में मंत्री मण्डल में विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों को दिलाई गई सपथ। • संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र : सीएम • पीएसी के जवान ने पत्नी को पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • स्वयं के प्रयास से ग्रामीणों ने डीह बाबा के स्थान पर लगवाया हैंडपंप,प्रधान को दिखाया आईना • जुआ खेल रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से ₹39,490 नगद बरामद किए • पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान • नवागत थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • यूपी सरकार में मंत्री मण्डल में विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों को दिलाई गई सपथ। • संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र : सीएम •
Uncategorized English

चकबंदी : सीएम योगी का चला चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज

D

Dainik India News

• 8649 views
चकबंदी : सीएम योगी का चला चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज

चकबंदी के मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही और अनियमितता पर लिया गया एक्शन 

चकबंदी अधिकारी से लेकर लेखपालों के खिलाफ की गई कार्रवाई, कौशांबी के 6 लोगों को किया निलंबित

निलंबन से लेकर एफआईआर और नौकरी से बर्खास्तगी की कड़ी कार्रवाई की गई

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।: चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही, अनियमितता पर मुख्यमंत्री की सख्त नाराजगी का असर दिखने लगा है। सीएम योगी के कड़े रुख के बाद चकबंदी विभाग में बड़े स्तर पर आधा दर्जन जिलों के चकबंदी अधिकारी से लेकर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। चकबंदी आयुक्त ने सीएम योगी के निर्देश के बाद गुरुवार को कौशांबी में तिहरे हत्याकांड में पट्टे की भूमि विवाद में लापरवाही पर चकबंदी अधिकारी समेत 6 लोगों को निलंबित कर दिया है जबकि कुल एक दर्जन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। इनमें निलंबन से लेकर एफआईआर और यहां तक कि नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की गई है। वहीं चकबंदी आयुक्त की ओर से पिछले एक माह में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को एनेक्सी में राजस्व की समीक्षा बैठक में लापरवाही और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके बाद विभागीय स्तर पर उनकी लिस्ट तैयार की गयी। वहीं सीएम योगी से हरी झंडी मिलते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जानकारों की मानें तो अभी और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। 

चकबंदी अधिकारी को नौकरी से किया बर्खास्त 

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि कौशांबी में तिहरे हत्याकांड में पट्टे की भूमि विवाद में लापरवाही पर चकबंदी अधिकारी मिथिलेश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी अफजाल अहमद खां, तीन चकबंदी लेखपाल शिवेश सिंह, शीलवंत सिंह, रवि किरन सिंह और चकबंदीकर्ता राम आसरे को निलंबित कर दिया है वहीं अनियमितता एवं अनुशासनहीनता पर चकबंदी अधिकारी देवराज सिंह की सेवा समाप्त कर दी गयी है जबकि एटा के सहायक चकबंदी अधिकारी सतीश कुमार को पदावन्नत करते हुए मूल वेतन पर नियुक्त किया है। इसी तरह चकबंदी योजना तैयार करने में नियमों का उल्लघंन करने एवं लापरवाही पर शामली, हरदोई के सहायक चकबंदी अधिकारी अनंगपाल सिंह और गजराज को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं चकबंदी में गड़बड़ी की शिकायत पर गठित जांच निदेशालय की टीम की संतुति पर मऊ के चकबन्दीकर्ता तथा चकबन्दी लेखपाल को निलम्बित करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं बस्ती और हरदोई के चकबंदी अधिकारी शरदचन्द्र यादव और प्रेम प्रकाश भारती के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही गोरखपुर के रिटायर बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। 

इनके खिलाफ भी लिया गया सख्त एक्शन

चकबंदी आयुक्त ने बताया कि कुछ समय पहले प्रतापगढ़ के ग्राम शिवरा में चकबंदी में लापरवाही की शिकायत मिली थी। इस पर जांच के लिये निदेशालय स्तर से समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट के आधार पर चकबन्दी अधिकारी ओमकार शरण सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी के साथ जौनपुर के उप संचालक चकबंदी अधिकारी सोमनाथ मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि पूर्व तत्कालीन बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी शीतलेन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के लिए शासन से अनुमति मांगी है। इसके अलावा पिछले एक माह में चकबंदी आयुक्त ने अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सात चकबंदी अधिकारी सुनील अग्रवाल, धीरेन्द्रजीत सिंह, अच्छेलाल, कल्याण प्रताप सिंह, रमेश बाबू, ललित कुमार व रामकिशोर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जिसमें सुनील अग्रवाल व रामकिशोर सिंह को अनियमितता को दोषी पाते हुए निलंबित किया गया है। वहीं धीरेन्द्रजीत सिंह को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इतना ही नहीं सुनील कुमार, सहायक चकबन्दी अधिकारी, बरेली तथा अशोक कुमार लाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, कौशाम्बी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!