ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
एक दिवसीय अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन श्वास तंत्र चिकित्सक को सफल व उच्च स्तरीय रूप देने के लिये 15th क्रिटिकल केयर अपडेट 2023 का शुभारंभ आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक बधाई-आसिया जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास हेतु आभार व्यक्त किया शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख विद्युत करंट की चपेट में आने से मुर्गा व्यवसायी की हुई मौत। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा एक दिवसीय अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन श्वास तंत्र चिकित्सक को सफल व उच्च स्तरीय रूप देने के लिये 15th क्रिटिकल केयर अपडेट 2023 का शुभारंभ आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक बधाई-आसिया जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास हेतु आभार व्यक्त किया शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख विद्युत करंट की चपेट में आने से मुर्गा व्यवसायी की हुई मौत। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा
Uncategorized English

चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

D

Dainik India News

4631 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

कानपुर, । प्लाट के विवाद में प्रापर्टी डीलर द्वारा आत्मदाह करने के मामले में मृतक की पत्नी ने न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी, सोसाइटी के सचिव समेत चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले आरोपितों द्वारा प्रताड़ित करने पर प्रापर्टी डीलर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली थी। चकेरी के श्याम नगर स्थित चाणक्यपुरी निवासी 55 वर्षीय प्रापर्टी डीलर ईश्वरचंद्र दीक्षित ने रविवार को आत्मदाह कर लिया था। सोमवार को उनकी पत्नी रानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के मुताबिक उनके पति ने 2017 में बिधनू के गंगापुर कालोनी में 200 गज का प्लाट खरीदा था। दशहरे के दिन वह प्लाट पर पूजन कर बाउंड्री वाल करवाने गए थे। इस दौरान घनश्याम सिंह गौड़, बल्लू द्विवेदी, सोसाइटी के सचिव जितेंद्र दीक्षित समेत पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर मारपीट की थी। न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने सिपाहियों को भेजकर काम रुकवा दिया। आरोप है कि पति ने चौकी जाकर मकान के कागजात दिखाए तो उन्होंने पति से अभद्रता की और मकान बनवाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात की। इससे पति मानसिक तनाव में आ गए। आरोपितों द्वारा प्रताड़ित करने पर उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सोमवार को पत्नी की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, सोसाइटी के सचिव जितेंद्र दीक्षित, घनश्याम सिंह गौड़, बल्लू द्विवेदी और पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट, जमीन पर अवैध कब्जा, आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है, जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति को उकसाया गया है इसीलिए मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!