ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का आवंटन • विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण • डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास • श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन • हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का आवंटन • विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण • डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास • श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन •
Uncategorized English

छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान

D

Dainik India News

• 6084 views
छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली । राजधानी के बाहरी क्षेत्र टिकरी बॉर्डर पर इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन विशेष श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। यह आयोजन खासतौर पर भोजपुरी समाज के प्रवासी श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय था, जो अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ जुड़ाव के लिए हर वर्ष इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस अवसर को खास बनाने में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने अहम भूमिका निभाई। उनकी व्यक्तिगत रुचि और निस्वार्थ सेवा के कारण इस बार का छठ पूजा आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। सुखबीर सिंह दलाल ने न केवल स्थल को सजाने-संवारने में योगदान दिया, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, चाय-पानी जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा। वे स्वयं पूजा स्थल पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का सादर स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जरूरत के हर कार्य में वह हमेशा खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वर्तमान विधायक और पार्षदों की गैरमौजूदगी को महसूस किया, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता जय राम सिंह गांधी ने पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "पूर्व विधायक होने के बावजूद सुखबीर सिंह दलाल हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं और जरूरत पड़ने पर भगवान की तरह मदद करते हैं।"

मीडिया से बातचीत में सुखबीर सिंह दलाल ने छठ पूजा के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा, “यह पर्व प्रकृति, सूर्य देव और छठी मैया के प्रति हमारी असीम श्रद्धा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।” सुखबीर सिंह दलाल की इस सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!