ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश • चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा • स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत • आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश • चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा • स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत •
उत्तर प्रदेश सरकार English

‘कल्प सरोवर’ के रूप में होगा तालाब का कायाकल्प: ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा

D

Dainik India News

• 6480 views
‘कल्प सरोवर’ के रूप में होगा तालाब का कायाकल्प: ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा

कोपागंज नगर पंचायत में 81 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

मधुबन बस स्टैंड का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश। नगर पंचायत कोपागंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बने सार्वजनिक तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास बुधवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने 81 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य को "पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जीवन और जल संवर्धन की दिशा में एक मजबूत कदम" बताया।

‘कल्प सरोवर’ के रूप में मिली नई पहचान

कार्यक्रम के दौरान स्व. कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री ए. के. शर्मा ने तालाब का नाम ‘कल्प सरोवर’ रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह तालाब न केवल क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का प्रेरणास्रोत भी बनेगा।” नामकरण के पीछे स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के योगदानों को स्मरण करते हुए मंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण—सरकार की प्राथमिकता

ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार से भूजल स्तर में सुधार, सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन, और स्थानीय पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण से जुड़ी अधोसंरचनात्मक योजनाएं चरणबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की योगी सरकार राज्य के समग्र विकास हेतु पूर्णतः संकल्पित है और प्रत्येक जिले में जनसुविधाओं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मधुबन बस स्टैंड का निरीक्षण—समयबद्ध निर्माण पर जोर

मऊ जनपद भ्रमण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने निर्माणाधीन मधुबन बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।”

इसके अलावा उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में घोसी विधायक सुधाकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारीगण, एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजन में स्थानीय जनता की भारी भागीदारी रही, जिससे यह कार्यक्रम एक जनउत्सव में परिवर्तित हो गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!