ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास नोएडा में भव्य ‘बसंत महोत्सव’ पुष्प प्रदर्शनी , प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र-जितेन्द्र प्रताप सिंह समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस बल को किया दायित्वबोध मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास नोएडा में भव्य ‘बसंत महोत्सव’ पुष्प प्रदर्शनी , प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र-जितेन्द्र प्रताप सिंह समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस बल को किया दायित्वबोध मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
Uncategorized English

यह सेबी ही है जिसे सहारा के निवेशकों का भुगतान उन ₹ 24,000 करोड़ में से करना है जो उसके पास जमा है : सहारा ने माननीय उच्च न्यायालय से कहा

D

Dainik India News

5174 views

ब्यूरो डेस्क/डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ, 09 मार्च, 2022 : सहारा इंडिया परिवार ने माननीय पटना हाई कोर्ट के समक्ष कहा कि सेबी के पास जो ₹ 24,000 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है, वह सहारा ग्रुप कंपनीज के निवेशकों के पुनर्भुगतान के लिए है। किंतु निवेशकों को सेबी से भुगतान नहीं मिला है और यह धनराशि सेबी के पास व्यर्थ पड़ी है। विगत 9 वर्षों में सेबी ने निवेशकों को केवल ₹128 करोड़ का ही पुनर्भुगतान किया है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में समूह की अन्य कंपनियों के निवेशकों की देनदारी चुकाने के प्रति कोई रोक नहीं है। माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा जारी सम्मन के अनुसरण में 8 मार्च 2022 को सहारा की ओर से न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमेश प्रसाद सिंह ने एक लिखित उत्तर में यह बात कही।

इसके साथ ही यह तर्क भी दिया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय या किसी अन्य न्यायालय द्वारा सेबी को सहारा की दो कंपनियों के अलावा अन्य कंपनियों/सोसाइटी के निवेशकों को पुनर्भुगतान करने से रोकने के लिए कोई बाधा या आदेश पारित नहीं किया गया है। जबकि उन कंपनियों द्वारा किए गए निवेश माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फ्रीज़ कर दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में माननीय लखनऊ उच्च न्यायालय के समक्ष दायर एक रिट याचिका में सेबी ने स्वयं यह कहा था कि सहारा से प्राप्त धन का उपयोग सहारा क्यू शॉप सहित सभी निवेशकों को पुनर्भुगतान करने के लिए किया जाएगा। किसी भी स्थिति में यदि पुनर्भुगतान नहीं किया जाता है, तो पैसा ब्याज सहित सहारा को वापस कर दिया जाएगा।

हालांकि, सेबी के इस तरह के कथन और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 05.12. 2012 के स्पष्ट आदेश के बावजूद कि सेबी द्वारा सहारा को अधिशेष राशि वापस कर दी जाएगी, परंतु सेबी ने न तो निवेशकों को भुगतान किया है और न ही सहारा को रिफंड किया है। ऐसे ने सेबी के लिए केवल एक ही विकल्प खुला है कि या तो वह सहारा को पूरी राशि वापस करें या निवेशकों को पुनर्भुगतान करे।

सहारा के वकील द्वारा दाखिल की गई दलीलों का सेबी के वकील संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। माननीय उच्च न्यायालय ने सेबी को 25.03.2022 को या उससे पहले लिखित में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आगे निर्देश दिया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उठाए गए सभी सवालों के जवाब देने के लिए मुंबई में सेबी के हेड ऑफिस का एक जिम्मेदार अधिकारी 28.03. 2022 को अदालत में उपस्थित हो।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें--
गुलाम जीशान
कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस
सहारा इंडिया परिवार मोबाइल : 9792982666

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!