ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ • मुख्यमंत्री ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों के परिजनों को कांग्रेसी जनों ने किया सम्मानित • बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार • 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह • दो उपवेशन में हुई कार्यवाही सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया • पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ • मुख्यमंत्री ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों के परिजनों को कांग्रेसी जनों ने किया सम्मानित • बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार • 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह • दो उपवेशन में हुई कार्यवाही सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया •
Uncategorized English

जनता के बीच विधायक रह कर उनकी आवश्कताओं को जाने और फिर उनकी समस्याओें को सदन में उठाने का पूरा प्रयास करें-महाना

B

Bhargav Bhargav

• 7336 views
जनता के बीच विधायक रह कर उनकी आवश्कताओं को जाने और फिर उनकी समस्याओें को सदन में उठाने का पूरा प्रयास करें-महाना

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मा oविधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने एक नई परम्परा की शुरूआत की है। वह इन दिनों विधान सभा सदस्यों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर उनसे परस्पर वार्ता कर विचारों का आदान प्रदान कर रहें है। इसी श्रृंखला में उन्होंने 40 वर्ष आयु तक के विधायकों से वार्ता कर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उनके विचारों को भी जाना।
राजधानी लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 04 घण्टे 30 मिनट तक 32 युवा विधायकों से वार्तालाप के दौरान इस बात का संदेश दिया कि वह जनता के बीच रह कर उनकी आवश्कताओं को जाने और फिर उनकी समस्याओें को सदन में उठाने का पूरा प्रयास करें।
श्री महाना ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की हर गतिविधि पर जनता अपनी पैनी नजर रखती है। यदि उसने जनप्रतिनिधि के तौर पर विधान सभा में भेजा है तो उसकी भी आपसे काफी आपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि युवा विधायकों के पास बार-बार जीत कर सदन में आने के अवसर बने रहें। इसी भावना के साथ वह जनता के बीच रहकर काम करें।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सदन में अधिक से अधिक समय दें। साथ ही पुस्तकालय में जाकर अध्ययन भी अवश्य करें। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के इस नये कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जमकर सराहना की और कहा कि जितना हमें विधान सभा सत्र के दौरान सीखने को नही मिला उससे ज्यादा हमें इस कार्यक्रम में सीखने को मिला है। वार्ता के दौरान विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार विधान सभा की विभिन्न समितियों में समायोजित करने का कार्य करें। इस पर विधान सभा अध्यक्ष ने उनकी बातों को गौर से सुनकर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना कुछ विधायको का एक कार्यक्रम कर चुके है, जो विधायक होने के साथ ही पेशे से डॉक्टर भी है। विधान सभा अध्यक्ष शीघ्र ही 5बार से अधिक बार जीत कर आये विधायकों, प्रोफेशनल्स एवं महिला सदस्यों का अलग गु्रप बनाकर उनसे संवाद करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!