ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता • सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी • एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • तिवारी मेडिकल स्टोर के सौजन्य से सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह • MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता • सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी • एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • तिवारी मेडिकल स्टोर के सौजन्य से सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह •
Uncategorized English

जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री की भागीदारी: रिज़र्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ बना भक्ति और उल्लास का केंद्र

D

Dainik India News

• 6959 views
जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री की भागीदारी: रिज़र्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ बना भक्ति और उल्लास का केंद्र

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम सब उनके उपदेशों को जीवन का हिस्सा बना लें, तो सकारात्मक शक्तियों के माध्यम से हम राष्ट्रीय कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकेंगे और नकारात्मक ताकतों को दरकिनार कर समाज को शांति, सौहार्द और एकता के पथ पर अग्रसर कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी उत्सव को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल आमजन का पर्व ही नहीं, बल्कि पुलिस बल का भी उत्सव है, जो समाज की सुरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प को सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री ने गीता के श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल नागरिकों ही नहीं, बल्कि पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा है। निष्काम कर्म का यही भाव संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के साथ जुड़ता है। जिस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने नागरिकों को संविधान के प्रति कर्तव्यबोध कराया, उसी प्रकार गीता का यह उपदेश प्रत्येक पुलिस कर्मी को अपने कर्तव्यपालन में निष्काम भाव से आगे बढ़ने का संदेश देता है।

योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश “परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्” आज भी उतना ही प्रासंगिक है। सज्जन शक्तियों के संरक्षण और दुर्जनों के विनाश का यह संकल्प ही समाज को सुरक्षित और शांति-संपन्न बनाता है। उन्होंने कहा कि यही वह मार्ग है, जिसे पुलिस बल निरंतर अपने कार्य में अपनाता है। यदि सज्जन शक्तियां सशक्त होंगी तो समाज में सौहार्द और विकास होगा, लेकिन दुर्जन शक्तियां बढ़ेंगी तो अराजकता और भय का वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि प्रत्येक थाने, पुलिस लाइंस और प्रशिक्षण कैम्पों में जन्माष्टमी उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि उनके कर्तव्य और सेवा-भावना को और प्रखर बनाने का अवसर है। श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस समाज के सज्जनों की रक्षा और दुर्जनों के दमन की अपनी परंपरा को और मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ महेंद्र सिंह,लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!