ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षाबंधन पर इंसानियत की जीत — जलालाबाद में रामअवध कुशवाहा ने दिखाया भाईचारे का असली रूप • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक • महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल से जितेन्द्र प्रताप सिंह सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तरप्रदेशक्षेत्र संस्कृतभारती ने की शिष्टाचार भेंट • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान • रक्षाबंधन पर इंसानियत की जीत — जलालाबाद में रामअवध कुशवाहा ने दिखाया भाईचारे का असली रूप • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक • महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल से जितेन्द्र प्रताप सिंह सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तरप्रदेशक्षेत्र संस्कृतभारती ने की शिष्टाचार भेंट • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6742 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

अनुपस्थित ए.डी.ओ.पंचायतों का 1 दिन का वेतन बाधित करने के दिए निर्देश

सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर ए.डी.ओ.पंचायतों से वसूली के निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विकासखंड घोसी, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा एवं परदहां के ए.डी.ओ.पंचायतो के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनका 1 दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त ए.डी.ओ. पंचायतों को नियमित रूप से सामुदायिक शौचालय खोलने के निर्देश दिए।सामुदायिक शौचालयों के बंद होने की स्थिति में ए.डी.ओ. पंचायतों से वसूली करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ए.डी.ओ. पंचायत दोहरीघाट को कल तक 50 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जनपद में पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया की 310 के लक्ष्य के सापेक्ष 294 पंचायत भवन पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी पूर्ण पंचायत भवनों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाएं, कर्मचारियों के बैठने की स्थिति एवं ग्रामीण स्तर के अभिलेखों के रख रखाव की स्थिति की जांच रिपोर्ट 10 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों पर कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों के सभी पैरामीटर्स पर संतोषजनक स्थिति ना होने पर 1 महीने के अंदर उसे ठीक करने की कड़ी चेतावनी सभी ए.डी.ओ. पंचायतों को दिए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की चर्चा के दौरान जनपद में 24 ग्राम पंचायतों में से 19 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. पंचायतों को इनका नियमित निरीक्षण कर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के गांव में कार्य करने की स्थिति, उनकी उपस्थिति की नियमित जांच करने के साथ ही उनके सर्विस बुक, जी.पी.एफ. पासबुक आदि को अपडेट रखने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, एडीओ पंचायत बदराव, दोहरीघाट, रानीपुर एवं कोपागंज उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!