ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति • मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन • "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • आटो मोबाइल एजेंसी के अंदर चौकीदार का शव मिला • अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना • संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश • इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति • मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन • "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • आटो मोबाइल एजेंसी के अंदर चौकीदार का शव मिला • अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना • संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावितकार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

B

Bhargav Bhargav

• 6213 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड क्षेत्र
के विकास की धुरी बनने जा रहा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनपद जालौन में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर, राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास की धुरी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने फरवरी, 2020 में इस एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी। यद्यपि मार्च, 2020 से ही पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने तय समय सीमा से पहले लगभग 300 कि0मी0 लम्बे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा किया है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद जालौन में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कैथेरी में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड के विकास की धुरी तो बनेगा ही, साथ ही एक्सप्रेस-वे के जनपद जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट में औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित होंगे। बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जनपद से दिल्ली की दूरी कम होगी। प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी परियोजना डिफेंस कॉरिडोर के 02 महत्वपूर्ण नोड झांसी और चित्रकूट, बुन्देलखण्ड में हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा आगे यमुना-एक्सप्रेस-वे से जोड़कर देश की राजधानी से बुन्देलखण्ड की यात्रा को और भी आसान बनाने का कार्य इस एक्सप्रेस-वे से होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम बहुत भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से तैयारी की जाए। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे यहां का एक सपना था, उसे साकार करने के लिए प्रत्येक बुन्देलखण्डवासी आज तत्पर है। आगामी 16 जुलाई को प्रधानमंत्री जी द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूरे देश को एक नया उपहार दिया जाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्री अवनीश कुमार अवस्थी एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!