ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा नामान्तरण प्रभारजल, अम्बार,शुल्क स्तुतिकरण का अवलोकन • आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time • लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं  धनञ्जय पाण्डेय • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल • तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा नामान्तरण प्रभारजल, अम्बार,शुल्क स्तुतिकरण का अवलोकन • आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time • लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं  धनञ्जय पाण्डेय • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न 

B

Bhargav Bhargav

• 6353 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न 

खंड विकास अधिकारी परदहां को कार्यों में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस देने के दिए निर्देश ।  

 देवीदयाल सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

      बैठक के दौरान डीसी मनरेगा ने बताया कि जून माह के लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा कार्यों की भौतिक प्रगति 76.81% पूर्ण कर ली गई है। विकास खंड परदहा में मनरेगा कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति  होने एवं कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी परदहां को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर योजना के तहत होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विकास खंडों में तालाब की खुदाई का कार्य बरसात होने से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक विकासखंड में 3 खेल के मैदान बनने हैं, इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में कम से कम एक खेल का मैदान मॉडल हो जिसमें सारी भौतिक सुविधा उपलब्ध हो । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं की खेल के मैदान में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन आदि बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों की जांच कर ये बात सुनिश्चित करें कि ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायतें न आने पाए। गौ संरक्षण केंद्रों की समीक्षा के दौरान गौ आश्रय स्थल के लिए विकासखंड दोहरीघाट में जमीन का चिन्हांकन नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द जमीन का चिन्हांकन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला बनने हेतु जमीनों के चिन्हांकन के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेते हुए कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाहर घूम रहे पशुओं को पकड़ कर गौ आश्रय स्थल में रखें। जनपद में कहीं भी छुट्टे पशु घूमते हुए दिखाई नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थल में पशुओं का हेल्थ चेकअप निरंतर कराते रहें एवं आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें । जिला स्वच्छता समिति से चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कराए जाने हेतु ग्रामो का चयन किए जाने के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 206 लाभार्थियों को मुख्यालय स्तर पर ट्रेनिंग कराई जाएगी। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान जिला वानिकी अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य आवंटित किए जा चुके हैं।  जिलाधिकारी ने विभाग वार  वृक्षारोपण के लिए दिए गए लक्ष्यों के सापेक्ष तत्काल गड्ढा खुदाई कर, उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश सभी विभागाध्यक्षो को दिए।  जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत वन योजना के तहत प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे। नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में 750 पौधे लगाए जाएंगे। गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदी के किनारे बसे गांव में गंगा ग्राम समिति का गठन किया जाना है। जिलाधिकारी ने गंगा नदी की सहायक नदी के किनारे बसे जनपद के 12 ग्राम पंचायतों में गंगा ग्राम समिति का गठन कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने गंगा नदी और उसकी सहायक नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को इसकी साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक करने को कहा।

    बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला वानिकी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!