ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
परिष्कार ही संस्कार है- हरिंद्र सिंह समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस PCOD का उपचार: एलोपैथी और आयुर्वेद में उपलब्ध विकल्प प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ‘प्राकृतिक खेती-राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन सत्र को सम्बोधित किया डॉ. बी.सी. राय की जयंती पर लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सकों का किया सम्मान परिष्कार ही संस्कार है- हरिंद्र सिंह समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस PCOD का उपचार: एलोपैथी और आयुर्वेद में उपलब्ध विकल्प प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ‘प्राकृतिक खेती-राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन सत्र को सम्बोधित किया डॉ. बी.सी. राय की जयंती पर लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सकों का किया सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीएसटी सुधार से यूपी को सबसे अधिक लाभ : योगी

D

Dainik India News

4088 views
जीएसटी सुधार से यूपी को सबसे अधिक लाभ : योगी

उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों के लिए बड़ी राहत

त्योहारों के सीजन में बड़ा कदम साबित

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।बड़ा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर के पास आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि घटे हुए जीएसटी दरों से आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार जहां उपभोक्ताओं को राहत दे रहा है, वहीं बाजार की मजबूती और रोजगार सृजन का मार्ग भी प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के कारण जीएसटी रिफॉर्म का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और ग्राहकों को होगा।

सीएम ने जानकारी दी कि जीवन रक्षक 33 दवाओं को पूरी तरह से जीएसटी से छूट दी गई है। इसी तरह विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री को भी शून्य प्रतिशत कर के दायरे में लाया गया है। अधिकांश घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियों को जीरो या 5 प्रतिशत के स्लैब में रखा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाजार में खपत बढ़ने से उत्पादन में वृद्धि हुई है। त्योहारों के सीजन में यह बड़ा कदम उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!