ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान • आत्मनिर्भरता के मोह और परस्पर-निर्भरता का तत्त्वदर्शन • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश • बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • Big Achievement: CMS Student Strikes a Winning Note on the International Stage • फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान • आत्मनिर्भरता के मोह और परस्पर-निर्भरता का तत्त्वदर्शन • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश • बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • Big Achievement: CMS Student Strikes a Winning Note on the International Stage •
लेख / शोध English

तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है...

D

Dainik India News

• 17516 views
तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है...

प्रदेश भर में सर्किलवार रैली के जरिये महिलाओं और बेटियों को दिया जाएगा जागरूकता का संदेश 

योगी सरकार की योजनाओं से लेकर महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

बेटियों को नुक्कड़ नाटक से यौन शोषण, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न को लेकर किया जाएगा जागरूक

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ: प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण में महिलाओं को जागरूक करने एवं योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिला एवं बाल संगठन की ओर से लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, संवाद और ध्वनि संदेश जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सर्किलवार रैली के माध्यम से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत, वार्ड, माेहल्ले और रूट में पड़ने वाले दुर्गा पंडाल में 15 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए महिला एवं बाल संगठन ने लघु फिल्म की 31 थीम तैयार की है जबकि नुक्कड़ नाटक की आठ थीम तैयार की गयी है। वहीं ध्वनि संदेश में विभाग के थीम सॉन्ग (जिंगल्स) को प्रसारित किया जाएगा। 

लघु फिल्म के जरिये सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जाएगा जागरूकता

महिला एवं बाल संगठन की एडीजी एवं मिशन शक्ति की नोडल पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति के चौथे चरण की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश भर में विभाग की ओर से महिलाओं और बेटियों को लघु फिल्म और नुक्कड़ नाटक की करीब तीन दर्जन से अधिक थीम के जरिये योगी सरकार की योजनाओं, महिला अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं महिला संबंधी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

इन 31 लघु थीम पर के आधार पर जागरूक की जाएंगी महिलाएं 

उन्होंने बताया कि 31 लघु फिल्म में घर के अंदर कार्य करने वाली महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जन जागरूकता, वीमेन पावर लाइन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या, लिंग भेद, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों, बच्चों के प्रति होने वाले शोषण और हिंसा जैसे अपराधों पर महत्वपूर्ण क़ानून, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, मिशन शक्ति के विभिन्न चरणों के तहत महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों, महिला सुरक्षा, बचाव एवं जागरूकता के लिए सेफ सिटी परियोजना, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव में किये गए विशेष कार्यों, कॉर्पोरेट जगत के उपयोग के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रचार प्रसार, बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक जागरूकता, महिला बीट पुलिस एवं महिला बीट अभियान विषयक फिल्म, मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सराहना, सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से वीमेन पावर लाइन द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रचार प्रसार और वीमेन ट्रैफिकिंग एवं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध में जागरूकता आदि प्रमुख विषयों पर दिखायी जाएगी। 

नुक्कड़ नाटक से बेटियों को दी जाएगी गुड और बैड टच की जानकारी

सर्किलवार रैली के पड़ाव में 8 नुक्कड़ नाटक बच्चों को छेड़छाड़ और गुड टच बैड टच, रिश्तेदारों द्वारा किये जाने वाले यौन उत्पीड़न को लेकर सामाजिक जागरूकता, लड़कों द्वारा सड़क पर लड़कियों का पीछा (स्टाकिंग) किये जाने को लेकर जागरूकता, इंटरनेट का प्रयोग करते हुए व्हाट्सअप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम इत्यादि माध्यमों से लड़कियों का उत्पीड़न किये जाने को लेकर जागरूकता, अश्लील फ़ोन कॉल तथा मैसेज द्वारा उत्पीड़न किये जाने को लेकर जागरूकता, घरेलु हिंसा के खिलाफ महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक करने, बाल श्रम/यौन शोषण के उद्देश्य से मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) को लेकर सामाजिक जागरूकता और बाल विवाह को लेकर सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं संदेश ध्वनि में विभाग के थीम साॅन्ग ''तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है, 1090 है तेरे साथ जहां कहीं भी तू है...'' को प्रसारित किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!