ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न • एसडीएम ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे कंबल • स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ • कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न • एसडीएम ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे कंबल • स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ •
उत्तर प्रदेश English

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

D

Dainik India News

• 6297 views
दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

राजन त्रिवेदी दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है।

शनिवार को राजधानी लखनऊ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पार्क में स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा अर्चन के बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली आवाज आज से 55 साल पहले साजिश का शिकार हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पंडित उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से कर रही है। पहली बार मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा के भेदभाव के बिना हर एक पात्र व्यक्ति को शौचालय, आवास, उज्ववला कनेक्शन मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव विद्युत वितरण हो रहा है। देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लोगों मुफ्त दी गईं।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज जो कार्य कर रही है यही सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का था। अपने कालखंड में उन्होंने घोषणा की थी कि जब हम सत्ता में आएंगे तो एकात्म मानववाद और अंत्योदय वास्तविक रूप में दिखेगा। यह एक राजनीतिक ऋषि का चिंतन था जिसे भाजपा सरकार ने साकार किया है। पंडित उपाध्याय की प्रेरणा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है। जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता व ईमानदारी से कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में नौकरियां बिना भेदभाव, सिर्फ योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी के कालखंड में जब पूरी दुनिया त्रस्त थी तब डबल इंजन की सरकार ने प्रबंधन और जनकल्याण का एक मॉडल प्रस्तुत किया। कोई महामारी समाप्त भी हो जाती है तो भूखमरी की बीमारी लेकर चली जाती है। पर, डबल इंजन सरकार ने अहर्निश भाव से कार्य करते हुए महामारी पर तो नियंत्रण पाया ही गरीबों को भुखमरी से भी बचाया।

देश व देश की जनता ही सब कुछ, व्यक्तिगत कुछ भी नहीं


सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की प्रेरणा और चिंतन से कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ने 'सेवा ही संगठन' का मंत्र दिया। इस मंत्र के पीछे की मंशा यह है कि हमारे लिए देश और देश की जनता ही सब कुछ है। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं। इस चिंतन ने देश के नागरिकों में राजनीतिक विश्वास भरने का काम किया। इस तरह की चिंतन धारा न होने से अन्य राजनीतिक दल समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोच भी नहीं पाते।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!