ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन • गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी • 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए:सीएम योगी • करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य वन्य जीव बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न • पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी • नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन • गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी • 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए:सीएम योगी • करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य वन्य जीव बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न • पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी • नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह •
लेख / शोध English

शास्त्रीय संगीत संस्कृति की धरोहर : विभा सिंह

D

Dainik India News

• 7033 views
शास्त्रीय संगीत संस्कृति की धरोहर : विभा सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तत्वावधान में बुधवार को नगर के घंटाघर स्थित मातृ प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज के सभागार में प्रदेश स्तरीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। यह आयोजन "नवांकुर संगीत समारोह" के रूप में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि “संगीत कला भावनाओं की हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे हमें पूर्वजों से विरासत में प्राप्त हुआ है। भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है, जिसे जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि शास्त्रीय संगीत न केवल आत्मिक शांति देता है बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि “संगीत और संस्कृति का संरक्षण आज समय की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि वैदिक काल में ही संगीत के सात स्वरों की खोज हो चुकी थी। भारतीय महाकाव्य रामायण और महाभारत में भी संगीत का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने तानसेन, स्वामी हरिदास, अमीर खुसरो जैसे महान संगीतज्ञों के योगदान को रेखांकित किया।

इस मौके पर कानपुर के चेतन गुर्जर ने ध्रुपद गायन, वाराणसी के शिवांश सिंह ने गिटार, बांदा से सिद्धांती मांग ने उक्त प्रस्तुति, वाराणसी के कृष्ण मिश्रा ने सितार, प्रयागराज के फांडेय ने दुमरी और मेरठ की शिखा त्यागी ने कथक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ से अकादमी की प्रतिनिधि रेनू श्रीवास्तव, विन्ध्याचल संभाग की संयोजिका पूजा केशरी, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, नित्यानंद प्रसाद, हरिहर सिंह, सुरेश केशरी, उपप्रधानाचार्य नारसिंह राम, प्रवक्ता रमेश द्विवेदी, सुनील कुमार यादव, सपना, गुर्जर गुप्ता, हिमांशु और अफित समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह ने किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!