ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज

D

Dainik India News

• 5945 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

"देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निजी क्षेत्र को आमंत्रित करने के लिए जारी किया टेंडर

सरकार निजी निवेशकों को दे रही कई तरह के छूट, पांच नवंबर तक मांगे गए आवेदन

16 मेडिकल कॉलेजों के बनने के बाद करीब छह हजार नए बेड उपलब्ध होंगे

हेल्थ सेक्टर में निवेश का पसंदीदा हब बन रहा यूपी, साकार हो रहा हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प"

प्रदेश में 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार की आकर्षक नीति की वजह से देश के कई बड़े संस्थानों ने पहल की है। इन जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पांच नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। विभाग की ओर से http://etender.up.nic.in वेबसाइट पर टेंडर जारी कर दिया गया है। सरकार की ओर से निजी निवेशकों को कई तरह की छूट भी दी जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कैबिनेट की मुहर लगने के बाद हाल ही में नीति जारी की थी और तीन तरह के विकल्प उपलब्ध कराए थे। हर विकल्प के लिए नियम और शर्तें अलग हैं। निजी क्षेत्र के निवेशक अपनी जमीन या सरकारी जमीन पर भी मेडिकल कॉलेज खोल सकते हैं। खास बात यह है कि विभाग ने इन सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन पहले से चिह्नित कर आरक्षित कर ली है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कई बड़े निवेशकों ने इच्छा जाहिर की है। विभाग की ओर से नीति जारी कर दी गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निविदा प्रक्रिया के तहत निवेशकों का चयन किया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

हर साल मिलेंगे 16 सौ नए डॉक्टर, 10 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

प्रदेश में 16 जिलों में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों से हर साल 16 सौ नए डॉक्टर मिलेंगे। साथ ही इन मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। इसके अलावा इन मेडिकल कॉलेजों में लोगों के उपचार के लिए करीब छह हजार नए बेड उपलब्ध होंगे। इन मेडिकल कॉलेजों में आम लोगों को भी उच्च स्तरीय सहुलियत मिलेगी।

सीएम योगी ने इन जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोलने का लिया है संकल्प

प्रदेश में 16 जिलों बागपत, बलिया, भदोही, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, रामपुर, संभल, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती में सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। हालांकि इन जिलों में जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की सुविधा उपलब्ध है। इन जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं में और इजाफा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में मेडिकल कालेज का खोलने का संकल्प लिया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!