ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात • अब नहीं मिलेगा बिना आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक किए विधवा पेंशन • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार • Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda • कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप की भरमार • ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक • पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात • अब नहीं मिलेगा बिना आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक किए विधवा पेंशन • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार • Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda • कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप की भरमार • ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक •
उत्तर प्रदेश सरकार English

नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत  

D

Dainik India News

• 8357 views
नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत  

 

देवी दयाल सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन मऊ ।नगर पंचायत मधुबन में सभी अनुमानों को दरकिनार करते  हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी श्रीमती आरती मल्ल पत्नी प्रशांत मल्ल ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के मैदान में होते हुए भी आरती मल्ल की इस जीत को एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। हैरत की बात यह रही  कि पहली  बार यहां से नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं श्रीमती माधुरी मद्धेशिया के पति   और भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंकर मद्धेशिया को चौथे स्थान पर ही  संतोष करना पड़ा है। साथ ही  सपा के सिंबल पर चुनाव लड़े रामप्रवेश साहनी  100 वोट भी प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें मात्र 74 वोट ही  मिले। श्रीमती आरती मल्ल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़े प्रमोद कुमार मल्ल को 356 वोटों से हराया। जीत के बाद श्रीमती आरती मल्ल ने अपनी इस जीत को पूरे मधुबन नगर पंचायत की जनता की जीत बताया  है ।

आरती मल्ल को मिले  3427 वोट

अध्यक्ष पद के लिए हुए यहां चुनाव में वैसे तो कुल 12 प्रत्याशी चुनाव  मैदान में थे लेकिन  मुख्य मुकाबला 4 प्रत्याशियों के बीच ही रहा । मतगणना की समाप्ति पर श्री मती आरती मल्ल पत्नी प्रशांत मल्ल को 3427, सुभासपा से प्रमोद कुमार मल्ल को 3071, बसपा से चुनाव लड़े बृजेश जायसवाल को 2986 तो वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े शंकर मद्धेशिया को 2412 मत  ही मिले ।

मतगणना के 5 चक्रों में बनी  बढ़त

कुल 6 चरणों में संपन्न हुई मतगणना प्रक्रिया में निर्दल प्रत्याशी श्रीमती आरती मल्ल ने शुरआती दौर में ही  अपनी बढ़त बनाए रखी। केवल चौथे चक्र में वह बसपा प्रत्याशी बृजेश  जायसवाल से 164 वोटों से पीछे रही थीं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी शंकर मद्धेशिया प्रथम चक्र से लेकर अंतिम चक्र तक चौथे स्थान पर ही बने रहे। पांचवे चक्र के बाद मुकाबला सुभासपा, बसपा और निर्दल आरती मल्ल के बीच सिमट कर रह गया। अंत में बाजी श्रीमती  आरती मल्ल  के हाथ लगी और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभासपा के प्रमोद कुमार मल्ल  को 376 वोटों से हराया। बसपा प्रत्याशी बृजेश जायसवाल को तीसरे स्थान पर ही  संतोष करना पड़ा।

मधुबन को फ़िर मिला महिला नगर पंचायत अध्यक्ष

नगर पंचायत मधुबन के इस चुनाव  में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के रहते हुए भी एक निर्दल प्रत्याशी  ने जीत दर्ज की। पिछली बार के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था जब निर्दल प्रत्याशी के रूप में माधुरी मद्धेशिया पत्नी शंकर मद्धेशिया ने जीत दर्ज कर मधुबन नगर पंचायत का अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त किया था। इस प्रकार लगातार दूसरी बार एक महिला को नगर पंचायत का अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

अपनी इस शानदार जीत को  नगर पंचायत की जनता की जीत बताया

अपनी जीत के बाद काफी उत्साहित दिखी श्रीमती आरती मल्ल का कहना था कि यह मेरी नहीं बल्कि नगर पंचायत मधुबन के जनता की जीत है। पिछले 5 सालों में नगर पंचायत मधुबन में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आम लोगों की जीत है। उन्होंने इस जीत के लिए पूरे नगर पंचायत की जनता का आभार व्यक्त  करते  हुए  नगर पंचायत को विकास के पटल पर काफी आगे ले जाने की बात कही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!