ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
"मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • भारत नव इतिहास लिखने हेतू प्रतिबद्ध व अंतरिक्ष विज्ञान के शिखर पर अग्रसर-जेपी सिंह • बूथ ही विजय का मूलाधार, संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक • ईद-उल-फ़ित्र के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • भारत नव इतिहास लिखने हेतू प्रतिबद्ध व अंतरिक्ष विज्ञान के शिखर पर अग्रसर-जेपी सिंह • बूथ ही विजय का मूलाधार, संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक • ईद-उल-फ़ित्र के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह •
Uncategorized English

नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल

D

Dainik India News

• 6072 views
नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल

नई दिल्ली, दैनिक इंडिया न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार के अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, नोएडा ने बच्चों के शारीरिक उपचार के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में नवाचार किया है। गंभीर बाल्य रोगियों और अवसादग्रस्त बच्चों के लिए सकारात्मक एवं रंगीन वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से संस्थान ने पुष्प वाटिका की स्थापना की है।

संस्थान के निदेशक डॉ. ए. के. सिंह ने इस पहल को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सा कर्मचारियों को भी बच्चों के साथ पुष्प वाटिका का अवलोकन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उनका मानना है कि प्राकृतिक सौंदर्य के संपर्क में आने से बच्चों के मनोभावों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

इसी क्रम में, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने संस्थान का दौरा कर इस अभिनव प्रयास की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि संस्थान ने टूटी-फूटी व अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर सुंदर पुष्प वाटिका का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल बच्चों में सृजनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें प्रकृति से जोड़ने में भी सहायक होगी।

संस्थान के इस प्रयास को बच्चों के समग्र विकास के लिए अनुकरणीय बताते हुए, जितेंद्र प्रताप सिंह ने अन्य चिकित्सा संस्थानों से भी इस प्रकार के नवाचार अपनाने का आह्वान किया। इस पहल से न केवल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी, बल्कि उनके मनोवैज्ञानिक उत्थान में भी सहायता मिलेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!