ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार सशक्त संचार, सशक्त पुलिस: 936 नए प्रधान परिचालकों से यूपी पुलिस को मिली नई धार विक्रम संवत्सर नववर्ष की पूर्वसंध्या पर लखनऊ में दिव्य सांस्कृतिक अनुष्ठानों का विराट आयोजन—दीपाग्नि की ज्योति में प्रकट हुआ सनातन चेतना और राष्ट्रधर्म का महाउद्भव मऊ नगर पालिका परिषद का हुआ सीमा विस्तार Dr Jitendra Singh, Vice President, CSIR Visits IITR"Viksit Bharat is Possible Only in Swasth Bharat," Says Dr Singh विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार सशक्त संचार, सशक्त पुलिस: 936 नए प्रधान परिचालकों से यूपी पुलिस को मिली नई धार विक्रम संवत्सर नववर्ष की पूर्वसंध्या पर लखनऊ में दिव्य सांस्कृतिक अनुष्ठानों का विराट आयोजन—दीपाग्नि की ज्योति में प्रकट हुआ सनातन चेतना और राष्ट्रधर्म का महाउद्भव मऊ नगर पालिका परिषद का हुआ सीमा विस्तार Dr Jitendra Singh, Vice President, CSIR Visits IITR"Viksit Bharat is Possible Only in Swasth Bharat," Says Dr Singh
Uncategorized English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन

D

Dainik India News

17 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन

उदय राज, दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल, उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना और प्रधानाध्यापक श्री अरुणेश वैश्य के मार्गदर्शन में इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से वन संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने वन संरक्षण से संबंधित नारे और जागरूकता संदेशों के साथ प्रभात फेरी निकाली, जिससे विद्यालय परिसर और आस-पास का वातावरण गूंज उठा।

प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वन महोत्सव सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1 से 7 जुलाई के बीच मनाया जाने वाला यह सप्ताह पेड़ों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर देता है। वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी द्वारा की गई थी, और यह भारत में वनरोपण के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना ने बच्चों को बताया कि जुलाई माह का मौसम पेड़ों के विकास के लिए उपयुक्त होता है। पेड़ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें फल, औषधि और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। प्रधानाध्यापक श्री अरुणेश वैश्य ने वन महोत्सव का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनों को उगाने और बचाने के महत्व को फैलाना और वनों की कटाई के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी और वृक्षारोपण में भाग लिया तथा वनों को संरक्षित रखने की शपथ ली।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!