ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार की पहल से रक्षाबंधन पर 16 लाख से ज्यादा बहनों ने की निःशुल्क यात्रा उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! योगी सरकार की पहल से रक्षाबंधन पर 16 लाख से ज्यादा बहनों ने की निःशुल्क यात्रा उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा!
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार

D

Dainik India News

11358 views
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन मऊ।नगर पंचायत मधुबन, वार्ड संख्या 10 में अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण को लेकर अब स्थानीय जनता का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्रवासियों ने सीधे योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लें, तभी इस समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया था, किंतु अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में गहरी निराशा व्याप्त है और प्रशासनिक कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

सबसे अधिक पीड़ा का विषय यह है कि जो खड़ंजा मार्ग पूर्व में बना हुआ था, उसे ठेकेदार के निर्देश पर उखाड़ दिया गया और उसके बाद कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया। परिणामस्वरूप अब वह मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोगों को अपने दैनिक आवागमन के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह मार्ग न केवल आमजन के लिए, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण था। वर्तमान स्थिति में आवागमन कठिन ही नहीं, बल्कि जोखिमपूर्ण भी हो गया है। कई बार लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जनता ने यह भी कटाक्ष किया कि जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी अक्सर धार्मिक यात्राओं, सामाजिक आयोजनों—जैसे जन्मदिन, विवाह समारोह—में सक्रिय रूप से भाग लेते दिखाई देते हैं, किंतु क्षेत्र के बुनियादी विकास कार्यों की ओर उनका ध्यान नहीं जाता। इस दोहरे रवैये से जनता में असंतोष और अधिक गहरा हो गया है।

नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित कर अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं और जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि यह केवल एक सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के मूलभूत अधिकार और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है।

अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर जनता को राहत प्रदान करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य अधूरे वादों की तरह अनदेखा रह जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!