ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
केन्द्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • “अंतरिक्ष–चेतना का प्रज्ज्वलन: इसरो निदेशक डॉ. निलेश एम. देसाई का संवाद बना विज्ञान–विकास का नया मार्गदर्शक” • लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> • जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ • संत समाज में धर्म जागरण का अलख: जगत गुरु स्वामी श्री अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का सराहनीय प्रयास • केन्द्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • “अंतरिक्ष–चेतना का प्रज्ज्वलन: इसरो निदेशक डॉ. निलेश एम. देसाई का संवाद बना विज्ञान–विकास का नया मार्गदर्शक” • लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> • जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ • संत समाज में धर्म जागरण का अलख: जगत गुरु स्वामी श्री अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का सराहनीय प्रयास •
Uncategorized English

पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध 

D

Dainik India News

• 6410 views
पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध 

गाजियाबाद ओल्ड, गोमती नगर लखनऊ एवं सिविल लाइन्स प्रयागराज बस स्टेशनों के लिए चयनित विकासकर्ता के साथ कन्सेशन अनुबन्ध पर हुए हस्ताक्षर 

परिवहन निगम द्वारा बसों में वैहिकल लोकेशन ट्रैकिंग एवं पैनिक बटन स्थापना की भी हुई शुरुआत 

निगम मुख्यालय पर आधुनिक कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, क्षेत्रीय मुख्यालयों पर रीजनल कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का भी हुआ शुभारंभ 

100 प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्री सूचनाओं के लिए बड़े एलईडी डिस्प्ले पैनल्स एवं यात्री उदघोषणा तंत्र की स्थापना परियोजना भी प्रारंभ 

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। बस यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के साथ उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के प्रति संकल्पित योगी सरकार ने बुधवार को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया के तहत गाजियाबाद (ओल्ड), गोमती नगर (लखनऊ) एवं सिविल लाइन्स (प्रयागराज) बस स्टेशनों के लिए चयनित विकासकर्ता मै. ओनेक्स लिमिटेड के साथ कन्सेशन अनुबन्ध हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही परिवहन निगम द्वारा अपनी बसों में वैहिकल लोकेशन ट्रैकिंग एवं पैनिक बटन स्थापना के साथ निगम मुख्यालय पर आधुनिक कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, क्षेत्रीय मुख्यालयों पर रीजनल कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर एवं 100 प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्री सूचनाओं के प्रदर्शन के लिए बड़े साइज के एलईडी डिस्प्ले पैनल्स एवं यात्री उदघोषणा तंत्र की स्थापना परियोजना का भी शुभारम्भ किया गया। 

बस स्टेशनों में दिखेगी स्थानीय संस्कृति एवं वास्तुकला की झलक

परिवहन निगम के सभागार में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशनों को निर्मित कराया जाना सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है।विश्वस्तरीय नवीन तकनीकों का प्रयोग करते हुए स्थानीय संस्कृति एवं वास्तुकला की झलक के साथ इन बस स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। ओमेक्स लि. के प्रबन्ध निदेशक मोहित गोयल ने आश्वस्त किया कि सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप आधुनिक बस स्टेशनों का निर्माण एवं विश्वस्तरीय तकनीकों का प्रयोग कर यात्री अनुभवों को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 

5000 बसों में लगाया जाएगा वीएलटीडी

वैहिकल लोकेशन ट्रैकिंग एवं पैनिक बटन स्थापना पर परिवहन मंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से अब यात्रियों को अपने परिजनों की वास्तविक लोकेशन की जानकारी हो सकेगी। साथ ही बस कब गंतव्य पर पहुंच रही है इसकी जानकरी प्राप्त कर अपने परिजनों को लाने व पहुंचाने में लोग सहायता प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम की 5000 बसों में वीएलटीडी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब बनने वाली बसों में पहले से ही वीएलटीडी लग कर आ रहा है। पहले से संचालित बसों में परिवहन निगम शीघ्र ही वीएलटीडी का इंस्टालेशन करा लेगा। 

तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी विकसित होंगे बस स्टेशन

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर प्रदेश के मुख्य बस स्टेशनों को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं के साथ विकसित कराए जाने की कार्यवाही के अन्तर्गत आगामी चरण में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर स्थित बस स्टेशनों का विकास कराया जाना भी प्रस्तावित है। शीघ्र ही नयी कन्सलटेन्ट फर्म का चयन कर इसके लिए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान चरण के अवशेष बस स्टेशनों हेतु भी विकासकर्ता चयन की नवीन निविदा कार्यवाही की प्रक्रिया गतिशील है। सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप वैश्वीकरण के वर्तमान परिवेश में अपने यात्रियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की नवीनतम सुविधायुक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु परिवहन विभाग संकल्पशील है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!