ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर |
हाइलाइट न्यूज़
Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  • दाम्पत्य-जीवन को सफल बनाने वाले कुछ स्वर्ण-सूत्र • नार्को माफिया की कमर तोड़ने को तैयार 'योगी सेना' • नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 16 जनवरी तक • वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित • सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा निर्देश • भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल • सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी • Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  • दाम्पत्य-जीवन को सफल बनाने वाले कुछ स्वर्ण-सूत्र • नार्को माफिया की कमर तोड़ने को तैयार 'योगी सेना' • नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 16 जनवरी तक • वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित • सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा निर्देश • भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल • सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी •
Uncategorized English

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया, 'आत्मनिर्भर भारत' पर दिया ज़ोर

D

Dainik India News

• 5836 views
प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया, 'आत्मनिर्भर भारत' पर दिया ज़ोर

​ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (विशेष संवाददाता दैनिक इंडिया न्यूज़):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। यह प्रतिष्ठित आयोजन उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्षमता और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)' पहल को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।


​ट्रेड शो का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलती हुई दुनिया में भारत अब किसी पर भी निर्भर रहना मंजूर नहीं कर सकता और भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ट्रेड शो में रूस को 'कंट्री पार्टनर' बनाया गया है, जो भारत के साथ उसके पुराने और समय-परीक्षित साझेदारी को और बल देगा।


​यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़ना है। अनुमान है कि इस पाँच दिवसीय मेले में 10 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे और लगभग ₹5,000 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। शो में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) के विशिष्ट उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।
​इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राकेश सचान , नन्द कुमार गुप्ता नंदी,राकेश सचान,संजय निषाद,अनिल राजभर सहित 532 विदेशी बिजनेस डेलीगेट उपस्थित रहे। तथा राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वहाँ के सम्मानित लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!