ब्रेकिंग न्यूज़
राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ | आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ | ब्रिटिश म्यूज़ियम का ताला टूटने की घड़ी निकट! माँ वाग्देवी की स्वदेश-वापसी का मार्ग प्रशस्त, विधिक मुहर के बाद बढ़ी ऐतिहासिक उम्मीदें | यहीं गढ़े जाएंगे भविष्य के गणितज्ञ: राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य को नई वैचारिक दिशा देने हेतु लखनऊ में मंथन का महाअनुष्ठान | ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास | इलाहाबाद हाईकोर्ट की कार्यवाही के बाद नया विवाद: "यदि सार्वजनिक पद पर नहीं थे प्रदीप दुबे, तो विधायक के निलंबन पत्र पर किस अधिकार से किए हस्ताक्षर?" | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ | आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ | ब्रिटिश म्यूज़ियम का ताला टूटने की घड़ी निकट! माँ वाग्देवी की स्वदेश-वापसी का मार्ग प्रशस्त, विधिक मुहर के बाद बढ़ी ऐतिहासिक उम्मीदें | यहीं गढ़े जाएंगे भविष्य के गणितज्ञ: राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य को नई वैचारिक दिशा देने हेतु लखनऊ में मंथन का महाअनुष्ठान | ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास | इलाहाबाद हाईकोर्ट की कार्यवाही के बाद नया विवाद: "यदि सार्वजनिक पद पर नहीं थे प्रदीप दुबे, तो विधायक के निलंबन पत्र पर किस अधिकार से किए हस्ताक्षर?" | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा |
हाइलाइट न्यूज़
भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए गौरजीत का गौरव बढ़ा देगी जीआई अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई भोजपुरी महोत्सव में जुटेगी अद्भुत रंग-बिरंगी संस्कृति केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी  पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए गौरजीत का गौरव बढ़ा देगी जीआई अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई भोजपुरी महोत्सव में जुटेगी अद्भुत रंग-बिरंगी संस्कृति केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी  पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान

D

Dainik India News

31 views
फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 500 लोगों की समस्याएं

दैनिक इंडिया न्यूज,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराएं , कहा जनता-जनार्दन की परेशानियों को अधिकारी नहीं समझेंगे तो सरकार उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 

सीएम योगी ने ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 500 लोगों से मुलाकात की। आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में  प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। 

पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा-सीएम

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

बच्ची का कराया अन्नप्राशन

मंगलवार सुबह जनता दर्शन में एक ऐसे दंपति भी पहुंचे थे जो किसी समस्या के निस्तारण की गुहार लेकर नहीं आए थे। बल्कि उनकी इच्छा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अपनी सात माह की बिटिया का अन्नप्राशन कराने की थी। सीएम ने उनकी यह ख्वाहिश पूरी करते हुए बच्ची को गोद में लेकर खीर खिलाई। उन्होंने बच्ची को खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!