ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री • पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? • सीएम का दो टूक: गंभीरता और संवेदनशीलता से हो समस्याओं का निस्तारण करें • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री • पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? • सीएम का दो टूक: गंभीरता और संवेदनशीलता से हो समस्याओं का निस्तारण करें • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

18 वीं विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर आज सभी सदस्यों को आभार:महाना

B

Bhargav Bhargav

• 6679 views
18 वीं विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर आज सभी सदस्यों को आभार:महाना
मा o विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा केवल 403 विधायकों की विधानसभा नहीं है बल्कि इस प्रदेश के हर नागरिक की विधानसभा है। उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप अब बदल रहा है। प्रदेश की विधानसभा ने दूसरे राज्यों को नया रास्ता दिखाने का काम किया है।
18 वीं विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर आज सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि सभी सदस्य अपनी विधानसभा की दिव्यता और भव्यता को बनाकर रखें जिससे दूसरे राज्यों में हम अपनी विधानसभा का जिक्र गर्व से कर सकें।
श्री महाना ने कहा कि हाल ही में कनाडा में सम्पन्न हुई सीपीसी कांफेंस में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सराहना की जिसके बाद सात आठ राज्यों ने इससे सीखने के प्रयास शुरू किये है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि पिछली बार हमने कहा था कि प्रत्येक सदस्य अपने परिजनों को विधानसभा का भ्रमण कराने के लिए यहां लेकर आए। वह परिजनों के साथ अपने क्षेत्र के छात्र- छात्राओं, डाक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील और शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ अन्य लोगों को भी यहां लाकर इसे दिखाने का काम करें। हम चाहते हैं कि इस प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी विधानसभा पर गर्व करे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार सत्र के दौरान प्रत्येक सदस्य ने बेहद तन्मयता से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया है। दलीय नेताओं के सहयोग के चलते जनहित के कई मुद्दों को सरकार के सामने पेश किया गया। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी विपक्ष की बातों को बेहद गंभीरता से लेकर उन पर शालीनता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते सदन की कार्यवाही एक बार भी स्थगित नहीं हुई। श्री महाना ने कहा कि सरकार जनहित के हर काम में सहयोग कर रही है। सदस्यों को अगर किसी भी प्रकार की कोई भी जरूरत हो तो हर तरह से सहयोग करने को तैयार हूँ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में प्रिंट और इलेक्ट्रिानिक मीडिया का बेहद सकारात्मक भाव देखने को मिला है। पूर्व में नकारात्मक रिपोर्टिंग के चलते प्रदेश की छवि पर भी नकारात्मक असर देखने को मिलता था पर अब धीरे धीरे इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने विधान सभा सचिवालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह सत्र सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!