ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • नवरात्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार-हरिंद्र सिंह • ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ • लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच • भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज • लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन • जिलाधिकारी द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • नवरात्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार-हरिंद्र सिंह • ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ • लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच • भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज • लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन •
उत्तर प्रदेश English

नारी शक्ति के सम्मान का भव्य उत्सव : अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ‘महिला सशक्ति सम्मान-2026’ से महिलाओं का अभिनंदन

D

Dainik India News

• 8818 views
नारी शक्ति के सम्मान का भव्य उत्सव : अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ‘महिला सशक्ति सम्मान-2026’ से महिलाओं का अभिनंदन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर राजधानी के इंदिरा नगर सेक्टर-12 स्थित गौतम बुद्ध पार्क में अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मातृशक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के संदेश से ओतप्रोत इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रेरणादायी कार्यों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक चेतना की ऊर्जा से अनुप्राणित दिखाई दिया, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने नारी शक्ति के गौरव को उत्साहपूर्वक नमन किया।

समारोह में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रीति कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ समाजसेवी श्री मनीष मेहरा तथा इंदिरा नगर की पार्षद श्रीमती पूजा जैसवानी, इला मिश्रा,सहित अनेक गणमान्य महिला अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक समाज के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता केवल आवश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य है।
इस प्रेरणादायी आयोजन का संयोजन अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुमिता तिवारी (एडवोकेट) के नेतृत्व में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ही वास्तविक सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएँ आत्मविश्वास, शिक्षा और नेतृत्व की भावना के साथ आगे बढ़ती हैं, तब समाज के समग्र विकास की गति स्वतः तीव्र हो जाती है और एक सशक्त एवं जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।

कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती जिया मिश्रा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘महिला सशक्ति सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया। इस सम्मान से श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, श्रीमती नमिता पांडे, श्रीमती शीलू श्रीवास्तव और श्रीमती शिवरानी को सम्मानित किया गया, जिनकी उपलब्धियों को उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ सराहा।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और महिलाओं ने नारी शक्ति के सम्मान, समान अवसर और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि समाज में नारी गरिमा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता के प्रति नई चेतना का सशक्त संचार भी करता दिखाई दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!