ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" • गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का राष्ट्र को संदेश: संविधान, संस्कृति और कर्तव्यबोध से ही सशक्त होगा भारत • एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग • मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा केपूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने 15 अगस्त 2024 के कार्यक्रम में प्रभुपाद अपरिमेय श्याम दास का आभार व्यक्त किया • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत • राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" • गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का राष्ट्र को संदेश: संविधान, संस्कृति और कर्तव्यबोध से ही सशक्त होगा भारत • एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग • मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा केपूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने 15 अगस्त 2024 के कार्यक्रम में प्रभुपाद अपरिमेय श्याम दास का आभार व्यक्त किया • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत •
Uncategorized English

मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन

D

Dainik India News

• 6961 views

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इंडिया न्यूज


मऊ । नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं के निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान अधिकार को बताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एवं दीप प्रज्वलन करते हुए जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र मऊ राशि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता अपने मताधिकार का मूल्य समझे एवं मतदान के कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें । इस भावना को उजागर करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश राय ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि पहले रानी के पेट से राजा पैदा होता था परंतु लोकतंत्र के दौरान अब आधी एम मशीन के बटन दबाने से राजा बन रहा हैं । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा राय ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को संबोधित करते कहा कि लोकतांत्रिक राष्ट्र का राजा कोई एक सदस्य नहीं बल्कि राष्ट्र की जनता तय करती है एवं वह राजा न होकर प्रजा का सेवक होता है । असिस्टेंट प्रोफ़ेसर खुशबू राय ने कहा कि मतदान एक ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें हर व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला अमीर हो अथवा गरीब सबके मत का मूल्य बराबर है और यही लोकतंत्र में उसकी भागीदारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वतंत्र मतदान का अधिकार हर एक नागरिक को मिलना चाहिए । हमारा मत बहुमूल्य है सोच समझकर सही उपयुक्त प्रत्याशी को चुनना चहिए । तभी राष्ट्र मजबूत होगा । इस अवसर पर ऋषभ कुमार गुप्ता ने अपने शब्दों में कहा कि यहां उपस्थित हर व्यक्ति से अपेक्षा है कि मतदान के दिन वह स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति राधा तिवारी सोनम मौर्य बंदना कुमारी सौरभ मौर्या नीरज यादव अभिषेक कुमार ने सहयोग किया । सलटू राम के नेतृत्व में धोबिया लोक नृत्य की टीम ने उपस्थित जनसमूह के मन को मोह लिया । अंतरराष्ट्रीय कलाकार साक्षी सिंह ने मनमोहक मराठी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको की तालियां बटोरने का कार्य किया । सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!