ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस बल को किया दायित्वबोध उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे चतुर्थ शनिवार 23 अप्रैल को खुला रहेगा जनपद न्यायालय महात्मा गांधी ने हमें आध्यात्मिकता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया: लोकसभा अध्यक्ष <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में कराया गया वृक्षारोपण का आयोजन मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस बल को किया दायित्वबोध उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे चतुर्थ शनिवार 23 अप्रैल को खुला रहेगा जनपद न्यायालय महात्मा गांधी ने हमें आध्यात्मिकता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया: लोकसभा अध्यक्ष <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में कराया गया वृक्षारोपण का आयोजन
Uncategorized English

चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया

D

Dainik India News

4067 views
चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया अनुरोध

बिजनौर।भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर बने अवैध कब्जे को हटाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां एक एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है, जिसके लिए नगर निगम ने नाले के आसपास अवैध बस्ती में रहने वाले लोगों को नोटिस दिया है। बड़े ध्वस्तीकरण की आशंका को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में उन्हें यहां से विस्थापित नहीं होने दिया जाएगा।

प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि हैदर कैनाल पर 16 किलोमीटर में फैली दलित बाहुल्य बस्तियां हैं, जो लगभग 100 वर्ष पुरानी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एलिवेटेड रोड के नाम पर इन बस्तियों को ध्वस्त कर बहुजन समाज की बड़ी संख्या को बेघर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी लखनऊ में अकबरनगर बस्ती को जबरन ध्वस्त किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार बेघर हो गए थे।

चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कांशीराम स्लम एरिया मालिकाना हक योजना लागू की थी, जिसके तहत किसी भी भूमि पर 10 वर्ष या उससे अधिक समय से आवास बना कर रह रहे नागरिकों को विस्थापित न करते हुए उसी स्थल पर 30-30 मीटर का पट्टा दिया जाना था। वर्तमान सरकार इस योजना का उल्लंघन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मांग है कि सरकार इस जन विरोधी फैसले को तुरंत वापस ले।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छह महीने में परीक्षा कराने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। चंद्रशेखर ने बताया कि 65 लाख युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, पर सरकार उनके भविष्य की चिंता नहीं कर रही है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में जातिवाद तभी समाप्त होगा जब उनकी पार्टी की सरकार आएगी, क्योंकि वे एक जातिविहीन समाज की कल्पना कर रहे हैं।

पंतनगर में महिलाओं और बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री से किए गए शांति भरे प्रदर्शन के संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने भी मुख्यमंत्री से गरीबों के घर बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के आदेश का सम्मान करते हुए भी मुख्यमंत्री के पास इतनी शक्ति है कि वे बिना प्रोजेक्ट को बंद किए गरीब लोगों की सुन सकते हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि मुख्यमंत्री के अच्छे कार्यों से सीख लेते हुए विपक्ष को भी समझना चाहिए कि निवेदन करने से काम अच्छे तरीके से हो सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!