ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ,<strong>छात्राओं को दी गई विशेष जानकारी</strong> Non-Governmental Organization CAAP's Deliberation Session Concludes at the Residence of Jitendra Pratap Singh समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ,<strong>छात्राओं को दी गई विशेष जानकारी</strong> Non-Governmental Organization CAAP's Deliberation Session Concludes at the Residence of Jitendra Pratap Singh
Uncategorized English

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला: रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने पुलिस में दी शिकायत

D

Dainik India News

6746 views
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला: रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने पुलिस में दी शिकायत

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ जिले के तिनहरी गांव में फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणियों और गाली-गलौज के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। रामलीला कमेटी तिनहरी के अध्यक्ष श्याम नारायण त्रिपाठी ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने युवक द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों और गाली-गलौज का उल्लेख किया है। त्रिपाठी का आरोप है कि युवक ने फेसबुक पर उन्हें अपमानित करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की हदें पार कर दी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

श्याम नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को सौंपी गई अपनी तहरीर में स्पष्ट रूप से बताया कि उन्होंने पहले भी उस युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया, मगर उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। इस मामले में युवक के परिजनों से शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं निकला, बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी मारपीट की धमकियों पर उतर आए हैं। त्रिपाठी ने कहा कि युवक का व्यवहार न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि सार्वजनिक मंचों पर भी अनुचित है। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन के दौरान भी युवक द्वारा अभद्रता की गई, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का माहौल खराब हो रहा है।

कमेटी अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में सामाजिक समरसता को बिगड़ने का गंभीर अंदेशा जताते हुए पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। त्रिपाठी का कहना है कि अगर जल्द ही इस युवक के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाए गए, तो गांव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि आरोपी युवक के खिलाफ तुरंत दंडात्मक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सामाजिक एकता बनी रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!