ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात सहित 20 हजार नकदी पर चोरों नें किया हाथ साफ मुख्यमंत्री ने कृषक समृद्धि आयोग की बैठक की अध्यक्षता की एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार   लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात सहित 20 हजार नकदी पर चोरों नें किया हाथ साफ मुख्यमंत्री ने कृषक समृद्धि आयोग की बैठक की अध्यक्षता की एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  
उत्तर प्रदेश English

बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय

D

Dainik India News

40 views
बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय

पंकज झा, दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी, 5 अप्रैल 2025। इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मणिपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय ने भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के 118वें जन्मदिवस पर संत रविदास जन्मस्थली, सीर में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और शोषित वर्गों के अधिकारों के प्रतीक थे।

प्रो. पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उन्हें मालवीय से और स्वतंत्रता संग्राम में गांधी से प्रेरणा मिली। एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर उन्होंने असाधारण कार्य किए। केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने कृषि और मिल मजदूरों के लिए कानून बनाए, हरित क्रांति की शुरुआत की, रेल मंत्री रहते हुए कई सुधार किए, और रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में निर्णायक जीत दिलाई, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ और पाकिस्तान की कमर टूट गई।

1977 में आपातकाल का विरोध करते हुए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और लोकतांत्रिक कांग्रेस बनाकर देश सेवा जारी रखी। वे 40 वर्षों तक लोकसभा सदस्य और 30 वर्षों तक लगातार केंद्रीय मंत्री रहे, जो एक रिकॉर्ड है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत भारत भूषण ने कहा कि बाबू जगजीवन राम को उनके अद्वितीय योगदान के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर देव भट्टाचार्य, त्यागी, पत्रकारिता विभाग के डॉ. बाला, वेद विभाग के डॉ. उदय, पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण, और अर्जुन आर्य ने भी अपने विचार साझा किए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!