ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सम्मान के क्षण में निहित दायित्व की प्रतिध्वनि—एक नियुक्ति, अनेक अपेक्षाएँ • केंद्रीय मंत्री को संस्कृतभारती द्वारा आयोजित गीता जयंती 2022 समारोह हेतू अग्रिम आमंत्रण-जेपी सिंह • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण • मुख्य आरक्षी पंकज यादव विभागीय जांच में दोषी पाये गये , आरक्षी के न्यूनतम वेतन पर तीन वर्ष के लिए प्रत्यावर्तित • संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन • संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश • सम्मान के क्षण में निहित दायित्व की प्रतिध्वनि—एक नियुक्ति, अनेक अपेक्षाएँ • केंद्रीय मंत्री को संस्कृतभारती द्वारा आयोजित गीता जयंती 2022 समारोह हेतू अग्रिम आमंत्रण-जेपी सिंह • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण • मुख्य आरक्षी पंकज यादव विभागीय जांच में दोषी पाये गये , आरक्षी के न्यूनतम वेतन पर तीन वर्ष के लिए प्रत्यावर्तित • संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन • संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश •
Uncategorized English

बालिकाओं को पीसीओडी और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

D

Dainik India News

• 5416 views
बालिकाओं को पीसीओडी और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सेंट एंटोनी स्कूल में डॉ. रति अधौलिया के मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम

अल्बर्ट डेविड लिमिटेड का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रति अधौलिया के नेतृत्व में सेंट एंटोनी स्कूल, अलीगंज में बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर) के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया।

डॉ. रति अधौलिया ने माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व, सावधानियों और पीसीओडी के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को खुलकर रखा, जिनका समाधान डॉ. अधौलिया ने सरल और सटीक तरीके से किया।

कार्यक्रम में सेंट एंटोनी स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रदर मोरली एंटनी ने डॉ. रति अधौलिया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस पहल की सराहना की। अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के मैनेजर अनुराग नयन और प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट एसपी मिश्रा ने भी कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

एसपी मिश्रा ने बताया कि अल्बर्ट डेविड प्रबंधन स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।

इस जागरूकता अभियान ने न केवल छात्राओं को स्वच्छता और पीसीओडी के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्वास्थ्य संबंधी समझ को भी मजबूत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!