ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस • <strong>जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की</strong> • प्रभु श्रीराम के सेवक ही नहीं, शक्ति स्वरूप हैं हनुमान जी -विनोद अवस्थी • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • इस्कॉन मंदिर सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ मे दो दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता गौष्ठी में जेपी सिंह को किया गया सम्मानित • बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख • "Pakistan's flag waved on Congress' victory: Viral VIDEO after Karnataka election results; Know the truth behind it." • युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद • राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस • <strong>जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की</strong> • प्रभु श्रीराम के सेवक ही नहीं, शक्ति स्वरूप हैं हनुमान जी -विनोद अवस्थी • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • इस्कॉन मंदिर सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ मे दो दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता गौष्ठी में जेपी सिंह को किया गया सम्मानित • बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख • "Pakistan's flag waved on Congress' victory: Viral VIDEO after Karnataka election results; Know the truth behind it." • युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद •
उत्तर प्रदेश English

इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

D

Dainik India News

• 7667 views
इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

सार

 सरकार करने जा रही 'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' का आयोजन 

स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पुरस्कार जीतने का है मौका 

बिजनेस वर्ल्ड की रखते हैं जानकारी तो क्विज प्रतियोगिता में हो सकते हैं शामिल 

 4 से 5 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होगी क्विज प्रतियोगिता 

बिस्तार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपी जीआईएस) 2023 से पहले योगी सरकार देश भर के विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स को 4 लाख रुपए तक के पुरस्कार जीतने का मौका देने जा रही है। आगामी चार से पांच फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले 'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' के जरिए बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं को भी सरकार यूपी की विकास यात्रा में भागीदार बनाना चाहती है। क्विज मास्टर कुशन पटेल के दिशानिर्देशन में आयोजित हो रही ये प्रतियोगिता तीन अलग अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बिजनेस क्विज, इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) की तीनों कैटेगरी के लिए अलग अलग पुरस्कार राशि का निर्धारण किया गया है।

इन विषयों पर आधारित होगी प्रतियोगिता

'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' के एक वर्ग 'बिजनेस क्विज' को मुख्य रूप से बिजनेस वर्ल्ड पर आधारित प्रश्नोत्तरियों पर केंद्रित रखा गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में 4 और 5 फरवरी को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बिजनेस क्विज का आयोजन होगा। इसमें विश्व के बड़े बिजनेस ब्रांड्स, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, सिस्टम एंड प्रॉसेस, बिजनेस पर्सनालिटी सहित बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी जानकारियों पर आधारित प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे दिन आयोजित होने वाले इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) में जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स और बिजनेस वर्ल्ड से संबंधित प्रश्न होंगे। 

प्रतियोगिता में कौन कर सकता है प्रतिभाग 

क्विज प्रतियोगिता के दो वर्ग (बिजनेस क्विज और इंडिया क्विज) सभी के लिए खुले हैं। इसमें बिजनेस क्विज का आयोजन 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें रिटेन प्रिलिम्स राउंड और उसके बाद सेमीफाइनल राउंड होगा। आखिर में आठ टीमों को फाइनल राउंड में जगह मिलेगी। एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य शामिल होंगे। क्विज सभी के लिए ओपेन होगी। इसके मेम्बर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी हो सकते हैं और वर्किंग प्रोफेशनल्स भी। इस वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 80 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 45 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपए निर्धारित किये गये हैं। वहीं इंडिया क्विज का आयोजन 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें प्रिलिम्स में रिटेन राउंड होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाली टीम को सेमी फाइनल और फिर फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। प्रिलिम्स और सेमी फाइनल पार करने वाली आठ टीमों को फाइनल में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भी प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो सदस्य का होना जरूरी है। ये क्विज प्रतियोगिता भी सभी के लिए ओपेन है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं और वर्किंग प्रोफेशनल्स कोई भी भाग ले सकता है। टीम मेंबर एक ही संस्थान के होना जरूरी नहीं है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 80 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 45 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 

इंडिया क्विज (स्कूल) में केवल विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' के तीसरे वर्ग यानी इंडिया क्विज (स्कूल लेवल) का आयोजन 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे। आखिर में 8 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया जाएगा। एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य होना जरूरी है। ये क्विज प्रतियोगिता केवल देशभर के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी। टीम मेंबर एक ही स्कूल के होना जरूरी नहीं है। इस कैटेगरी में प्रथम आने वाली टीम को 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 30 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन 

प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल फॉर्म को भरना होगा। इसके लिए आपको दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। अलग अलग कैटेगरी के क्विज फॉर्मेट में प्रतिभाग करने के लिए अलग अलग फॉर्म भरने होंगे। फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही प्रकार से भरें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!