ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में • मधुबन बीआरसी पर 121 ने लगवाई बूस्टर डोज • असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ  • गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि • आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी • उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में • मधुबन बीआरसी पर 121 ने लगवाई बूस्टर डोज • असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ  • गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि • आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी •
लेख / शोध English

स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आई रामनगरी, स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें: सीएम योगी

D

Dainik India News

• 8083 views
स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आई रामनगरी, स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें: सीएम योगी

नए साल की पहली अयोध्या यात्रा में भी मुख्यमंत्री का विकास और स्वच्छता पर रहा फोकस

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की देखी हकीकत, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश

बोले- श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर समय से करा लिए जाएं हर काम

कुबेर टीला, जलकल भवन, दिगम्बर अखाड़ा भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरक्षपीठाधीश्वर ने महंत नृत्य गोपालदास से भेंटकर जाना हाल

टेंट सिटी की तैयारियों को भी परखा, दिए आवश्यक निर्देश 

दैनिक इंडिया न्यूज़,अयोध्या, 10  जनवरी: 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला अयोध्या दौरा भी विकास और स्वच्छता को ही समर्पित रहा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि रामनगरी स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आए। यहां भी स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें। सड़कों भी कहीं भी धूल उड़ती न दिखे, शौचालयों की प्रतिदिन सफाई हो। मंगलवार को यहां उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत देखी। बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और साधु-संतों का हाल चाल भी जाना। मुख्यमंत्री कुबेर टीला भी गए, जहां जटायु को नमन किया। वहीं विकास कार्यों को लेकर अफसरों को निर्देश दिया कि 22 जनवरी के बाद यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। लिहाजा हर काम गुणवत्तापूर्ण और समय से हो। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। 

अयोध्या में होगी प्रयाग सी स्वच्छ्ता, लागू करें स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल

तीर्थ क्षेत्र पुरम में मुख्यमंत्री को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट द्वारा विकसित टेंट सिटी का भ्रमण कराकर व्यवस्थाओं से अवगत कराया। यहां महंत अवेद्यनाथ जी नगर, ओंकार भावे नगर, वामदेव जी महाराज नगर सहित सभी नगरों में भ्रमण कर व्यवस्था देखी और कहा कि साफ-सफाई को शीर्ष प्राथमिकता दें। कुंभ जैसी स्वच्छ्ता व्यवस्था हो।

नगर निगम की टेंट सिटी का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा बनाई जा रही टेंट सिटी का अवलोकन किया। 22 जनवरी के बाद रामनगरी में आने वाले दर्शनार्थियों के रहने की व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में यहां दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि यहां चौखट थोड़ा ऊंचा कराया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला/पुरुष शौचालयों की नियमित साफ सफाई हो, किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न हो। 

नगर निगम जलकल भवन पहुंचे मुख्यमंत्री

संकटमोचन हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री कुबेर टीला गए, यहां जटायु जी को नमन किया। यहां से मुख्यमंत्री नगर निगम जलकल भवन बेनीगंज अमानीगंज का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को देखा। अफसरों से कहा कि ऐसा कार्य करें कि अयोध्या स्वच्छतम और सुंदरतम नगरी दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें। 

पंचवटी आश्रम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचवटी आश्रम का भी जायजा लिया। यहां मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि साफ-सफाई अच्छी हो। गर्म पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। गड्ढे-कंबल साफ हों। यहां तैनात किए जाने वाले लोग रहने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सेवा भाव के साथ काम करें।

महंत नृत्य गोपाल दास का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मणिराम दास छावनी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट-वार्ता की। उनका कुशलक्षेम जाना। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उनसे चर्चा भी की। मुख्यमंत्री दिगम्बर अखाड़ा भी गए। गोरक्षपीठ से अखाड़ा के काफी पुराने सम्बंध हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!