ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
लाशों पर राजनीति करने का मौका न मिलना अखिलेश के दुख की असली वजह: सिद्धार्थ नाथ • “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • Understanding Narcissistic Personality Disorder (NPD) • मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ • जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह • लाशों पर राजनीति करने का मौका न मिलना अखिलेश के दुख की असली वजह: सिद्धार्थ नाथ • “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • Understanding Narcissistic Personality Disorder (NPD) • मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ • जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन 

D

Dainik India News

• 7121 views
बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन 

◆ अवैध संचालन के खिलाफ सख्त सीएम योगी, परिवहन विभाग कर रहा कार्रवाई

◆अब प्रवर्तन टीम के अधिकारी अनलोडेड वाहनों की भी अभियान के तहत कर सकेंगे जांच

◆ जांच में बिना एचएसआरपी, गलत नम्बर प्लेट और टैक्स नहीं भरने वालों पर भी होगी कार्यवाही

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ अब सख्ती से निपटने की तैयारी है। योगी सरकार ने राजस्व की हानि के लिए जिम्मेदार ऐसे माल वाहनों की गहन जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमे लोडेड के साथ ही अनलोडेड वाहन भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ऐसे वाहनों की चेकिंग नहीं होने के कारण सरकार को राजस्व की हानि झेलनी पड़ती है।

अनलोडेड वाहनों की भी होगी जांच

परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने सभी संभागीय/उप संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे माल यानों को भी चेक किया जाए, जिनमें किसी भी प्रकार का लदान न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माल यानों में क्षमता से अधिक भार लादने वाले यानों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अनलोडेड वाहनों की चेकिंग को भी शामिल किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कहा कि अभियान में ऐसे वाहनों की फिटनेस परमिट, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट/गलत नम्बर प्लेट तथा टैक्स आदि की जांच की जाएगी। 

ओवरलोडिंग रोकने को चलाया जा रहा अभियान

परिवहन आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी की मंशानुसार ओवरलोड मालयानों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन टीमें लगातार ऐसे वाहनों की चेकिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि ओवरलोडिंग को हर हाल में रोका जाए। साथ ही ऐसे वाहनों की भी जांच की जाए जो बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं या फिर नम्बर प्लेट गलत लगाकार या नम्बर प्लेट छुपाकर चल रहे हैं।

निरस्त हो सकता है परमिट

परिवहन आयुक्त ने बताया कि इस प्रकार के संचालन से राजस्व की हानि एवं अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार ऐसी गतिविधियों में संलिप्त वाहनों का परमिट भी निरस्त किया जा सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!