ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा • ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, • बैंक ऋण जमा न करने पर 4 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट ने सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का आदेश किया जारी • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा • श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर • हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह • हल्दी में करक्यूमिन बनने में लगते हैं पूरे 24 महीने: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टी. पी. तिवारी • गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा • ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, • बैंक ऋण जमा न करने पर 4 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट ने सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का आदेश किया जारी • लोकसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन पर दी बधाई • लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा • श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर • हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह • हल्दी में करक्यूमिन बनने में लगते हैं पूरे 24 महीने: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टी. पी. तिवारी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंत्री–विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग बूथ स्तर पर सुना ‘मन की बात’

D

Dainik India News

• 8416 views
मंत्री–विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग बूथ स्तर पर सुना ‘मन की बात’

पुनरीक्षण मतदाता अभियान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें संस्करण को आज लखनऊ महानगर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों के साथ बूथ स्तर पर सुना।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैंट–आलमबाग के बूथ संख्या 207 पर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मध्य मंडल–1 के बूथ संख्या 314 पर, प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला और महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूर्व विधानसभा के बूथ संख्या 237 पर, एमएलसी मुकेश शर्मा ने पश्चिम मंडल–3 के बूथ संख्या 380 पर, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 134 पर, तथा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व मंडल–4 स्थित झूलेलाल भवन में कार्यक्रम सुना।


इसी क्रम में अंजनी श्रीवास्तव ने पश्चिम मंडल के बूथ संख्या 236 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता की और इसके उपरांत स्थानीय निवासियों से जनसंपर्क कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के फार्म भरवाए तथा उन्हें जमा कराने की अपील की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत विधायक पंकज सिंह ने उपस्थित जनसमूह और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उन हिस्सों तक लोगों की आवाज़ पहुँचाते हैं, जहाँ सामान्यतः पहुंचना कठिन होता है। छोटे-छोटे परंतु महत्वपूर्ण जन–उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाकर प्रधानमंत्री जी समाज को प्रेरित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर फिर ज़ोर दिया। मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि यदि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो अपनी सामर्थ्य को पहचानना और उसका उपयोग करना अनिवार्य है। इसी हेतु प्रधानमंत्री ने आज भी ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ का आह्वान किया।

टीएमसी विधायक द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने संबंधी बयान पर पंकज सिंह ने कहा कि “यह समाज को बांटने वाला वक्तव्य है। राम मंदिर पर गर्व के साथ भगवा ध्वज फहराया गया है, जिसे देश–दुनिया ने देखा है। हमारी सरकार बिना किसी जाति–धर्म के भेद के सभी कल्याणकारी योजनाएँ हर नागरिक तक पहुंचा रही है। जो लोग विभाजन की राजनीति, दंगा और अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे, वे अब बच नहीं पाएंगे।”

अखिलेश यादव द्वारा SIR प्रक्रिया पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम कर रहा है। बीएलओ सभी के लिए समान रूप से कार्यरत हैं। समाजवादी पार्टी को ही इतनी घबराहट क्यों हो रही है? जनता अब विभाजनकारी राजनीति को समाप्त करना चाहती है, इसी कारण विपक्षी दलों का आधार लगातार कमजोर हो रहा है और उनमें स्पष्ट घबराहट दिखने लगी है।”

कार्यक्रमों में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह, योगेंद्र पटेल, राजन वर्मा, देव शर्मा मिश्रा, सुधीर मिश्रा, बूथ अध्यक्ष राजू जायसवाल, प्रवीण गर्ग, रामकृष्ण यादव तथा एसपी कंचन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!