ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 05 दिसम्बर, 2021, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उ0प्र0 द्वारा आयोजित ‘मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर • शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी • स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 05 दिसम्बर, 2021, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उ0प्र0 द्वारा आयोजित ‘मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर • शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी • स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है यूपी : मुख्यमंत्री  

D

Dainik India News

• 8294 views
भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है यूपी : मुख्यमंत्री  

सीएम योगी ने इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा आयोजित समिट को किया संबोधित

 मुख्यमंत्री ने कहा- उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण: सीएम योगी

निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। सही मायने में कहा जाए तो यूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सीएम योगी शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा होटल ताज में आयोजित समिट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण है। सीएम योगी ने निवेशकों आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को सरकार की तरफ से हर तरह का सहयोग दिए जाने की बात भी कही।

देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के पास

सीएम योगी ने कहा कि विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज प्रदेश में पर्व और त्योहारों में कोई दंगा-फसाद नहीं होता है। वीवीआईपी की विजिट बहुत सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होती है। 2019 के प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे, लेकिन कहीं कोई आराजकता नहीं फैली। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश ने एक लंबी छलांग लगाई है। आज निवेश मित्र के रुप में देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के पास है। सीएम योगी ने कहा कि 25 सेक्टर की पॉलिसी उत्तर प्रदेश ने जारी की है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ होने वाले एमओयू की मॉनिटरिंग ‘निवेश सारथी’ पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

आज हम दिल्ला से पटना दस घंटे में पहुंच सकते हैं

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है। 2017 के पहले प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे। आज नौ एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हैं, जिनमें तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। इस वर्ष के अंत तक हम लोग 10 नए एयरपोर्ट को क्रियाशील कर देंगे, जिनमें अयोध्या और जेवर दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में काफी कार्य हुए हैं। वर्तमान में 13 एक्सप्रेस-वे संचालित और प्रस्तावित हैं। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। इस एक्सप्रेस-वे के माध्याम से आज हम दिल्ला से पटना दस घंटे में पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से सबसे विपन्न क्षेत्र माना जाता था। आज यह क्षेत्र भी एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है। अब पांच घंटे में दिल्ली से चित्रकूट की यात्रा कर सकते हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे का भी कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है, जिसे हम 2025 तक पूरा कर लेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से मात्र छह घंटे में मेरठ से प्रयागराज जा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल की स्थापना की कार्रवाई भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुकी है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के इंटर जंक्शन उत्तर प्रदेश के दादरी में ही हैं। वहां पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के निर्माण की कार्यवाही और बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना का कार्य भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुका है। 

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप ओमेन, चेयरमैन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अमरेंद्र प्रकाश समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!