ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अधिकतर संकल्पों को 02 वर्ष में पूरा करने का प्रयास किया जाए: मुख्यमंत्री राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139 जयंती मनाई गई मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अधिकतर संकल्पों को 02 वर्ष में पूरा करने का प्रयास किया जाए: मुख्यमंत्री राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139 जयंती मनाई गई मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार English

मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी

D

Dainik India News

5212 views
मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर शुरू हुई बहुप्रतीक्षित योजना

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ ।मधुबन तहसील क्षेत्र में वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़े स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प का रास्ता अब साफ हो गया है। विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह की पहल पर शासन ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कायाकल्प योजना को मंजूरी दे दी है। अब स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत, विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होने की उम्मीद है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने अवर अभियंता कार्यालय को निर्देशित किया है कि तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे इसे शीघ्र उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजकर बजट स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

यह पूरी प्रक्रिया उस समय गति पकड़ी जब एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीएचसी मधुबन की प्रभारी डॉ. हरजोत पाण्डेय की ओर से उठाए गए जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर गंभीरता दिखाई। डॉ. पाण्डेय ने सीएचसी फतेहपुर मंडाव अंतर्गत आने वाले कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर स्थिति, सुविधाओं की कमी और मरम्मत की आवश्यकता को लेकर विस्तार से जानकारी दी थी।

इस पर एमएलसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर प्रभावी संवाद किया और आवश्यक मंजूरी दिलाई। शासन द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजे जाने के बाद इस योजना की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। जैसे ही बजट स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प से न केवल मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
क्षेत्रवासियों में इस निर्णय से गहरी संतुष्टि और उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में मधुबन क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र नवसज्जित रूप में सेवाएं प्रदान करते नजर आएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!