ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • मथुरा: जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज व जिलाधिकारी के साथ SSP, सकते में आया जेल प्रशासन • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • स्वतंत्र देव सिंह सिंचाई मंत्री उपासना स्थल, झूलेलाल पार्क गोमती तट पर 11000 दीप दान मे होंगे शामिल- जे पी सिंह • पंचमुखी हनुमान मंदिर में छठवें दिन की कथा: सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा मंदिर प्रांगण • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • मथुरा: जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज व जिलाधिकारी के साथ SSP, सकते में आया जेल प्रशासन • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • स्वतंत्र देव सिंह सिंचाई मंत्री उपासना स्थल, झूलेलाल पार्क गोमती तट पर 11000 दीप दान मे होंगे शामिल- जे पी सिंह • पंचमुखी हनुमान मंदिर में छठवें दिन की कथा: सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा मंदिर प्रांगण •
अपराध English

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव

D

Dainik India News

• 6085 views

उदयराज/डीडी इण्डिया

बुलंदशहर, । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक कम्यूटर सेंटर संचालक के विरूद्व संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित सेंटर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि सेंटर संचालक पिछले काफी दिनों से युवती के असली शैक्षिक दस्तावेज अपने पास रखकर युवती को लगातार मिलने के लिए बुलाता था और उसने फर्जी ढंग से उसे अच्छा वेतन वाली नौकरी दिलाने का भी प्रलोभन दिया था। युवती और सेंटर संचालक के विपरीत धर्म होने के चलते क्षेत्र में हडकंप मच गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपित संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर गायब युवती को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए है।इस प्रकरण को लेकर बीती शाम कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली पुलिस से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की मांग की।शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा उस समय अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब छात्रा आहर बाईपास स्थित एक कम्पयूटर सेंटर पर आई थी। काफी देर तक जब छात्रा अपने घर नही लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। किसी व्यक्ति द्वारा सूचना देने पर परिजन गांव के लोगों व रिश्तेदारों के साथ उक्त सेंटर पर पहुंचे और जानकारी की।आरोप है कि पूछताछ करने पर ही सेंटर संचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। परिजनों द्वारा 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी संचालक को लेकर कोतवाली आ गई। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट में पिता ने सेंटर संचालक पर उसकी पुत्री को नौकरी का झांसा देकर बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संचालक साजिद मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं 363 व 372 के तहत साजिद मलिक के विरूद्व नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कई टीम बनाकर छात्रा की तलाश की जा रही है। इस घटना में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ करने के साथ-साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।अखिलेश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!