ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम  पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time आधुनिक भारत की नई पहचान – तेजस ट्रेन में मिला अनोखा अनुभव “हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम  पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time आधुनिक भारत की नई पहचान – तेजस ट्रेन में मिला अनोखा अनुभव “हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान

D

Dainik India News

5269 views
आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। सिंधी समाज की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल पूज्य चालीहा साहिब इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के अनुपम वातावरण में संपन्न हो रहा है। भगवान श्री झूलेलाल साईं जी की असीम कृपा एवं पावन आशीर्वाद से 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुआ यह 40 दिवसीय महाअनुष्ठान 25 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन विधिवत आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु आराधना, भजन-कीर्तन, आरती एवं सेवा-भाव के माध्यम से प्रभु के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं।

पूज्य सिंधी पंचायत अलीगंज, विकास नगर, लखनऊ ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। समिति का कहना है कि चालीहा साहिब केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का पावन अवसर है। श्रद्धा से प्रभु के दरबार तक बढ़ाया गया प्रत्येक कदम यज्ञ के समान पुण्यदायी माना गया है, इसलिए अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता का आग्रह किया गया है।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल साईं जी की आरती, अखो, पलव, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग करते हुए इस महापर्व को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का विश्वास है कि जहाँ श्रद्धा और भक्ति का संगम होता है, वहीं भगवान झूलेलाल साईं जी की दिव्य कृपा निरंतर बनी रहती है।

चालीहा साहिब का आयोजन प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक श्री शंकर लाल मेघानी के निवास, सेक्टर-3/723, विकास नगर, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत अलीगंज, विकास नगर, लखनऊ के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। आयोजन समिति में संरक्षक सुमित लालवानी, मुखी राजेश सुमानी, महामंत्री चरण आहूजा, महिला मंडल मुखी एकता रूपेजा, संस्थापक शंकर लाल मेघानी, मीडिया प्रभारी खुशाल रूपेजा, मेला व्यवस्थापक उमेश भाटिया तथा कोषाध्यक्ष आनंद जीवानी सहित समस्त पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!