ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट • मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम • उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र कुमार पाठक नें विजेता प्रतिभागियों को दिलायी शपथ व मतदान करने के लिए किया जागरूक • नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • राजनाथ सिंह को विजयश्री दिलाने के संकल्प को लेकर राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट ने गायत्री शक्तिपीठ सहित लखनऊ के सैकड़ों संस्थानों में किया जनसम्पर्क • पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा निर्माणाधीन कोपागंज से भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • 51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार • 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट • मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम • उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र कुमार पाठक नें विजेता प्रतिभागियों को दिलायी शपथ व मतदान करने के लिए किया जागरूक • नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • राजनाथ सिंह को विजयश्री दिलाने के संकल्प को लेकर राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट ने गायत्री शक्तिपीठ सहित लखनऊ के सैकड़ों संस्थानों में किया जनसम्पर्क • पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा निर्माणाधीन कोपागंज से भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • 51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

श्रीराम आयुष केंद्र के विकास को मिला संबल, एलआईसी ने गोल्डन जुबली फंड से दिए ₹25 लाख

D

Dainik India News

• 6076 views
श्रीराम आयुष केंद्र के विकास को मिला संबल, एलआईसी ने गोल्डन जुबली फंड से दिए ₹25 लाख

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयुष चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने श्रीराम आयुष केंद्र के विकास के लिए अपने गोल्डन जुबली फंड से 25 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया है। यह सहायता समाज के स्वास्थ्य, जीवन-पद्धति और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में देखी जा रही है।

यह सहयोग विशेष रूप से लखनऊ के ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयुष चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित हो रहा यह केंद्र न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में शोध और नवाचार को भी नई गति देगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम आयुष केंद्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना प्राप्त हो चुकी है। आयुष और मर्म चिकित्सा की विशिष्ट पद्धतियों के कारण विदेशी नागरिक भी यहां उपचार एवं परामर्श के लिए प्रवास पर आकर आवासीय सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, जिससे यह केंद्र वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं निदेशक डॉ. ए.पी. शुक्ल ने भारतीय जीवन बीमा निगम के इस उदार सहयोग के लिए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय कुमार सिंह के माध्यम से प्रबंध निदेशक रत्नाकर पटनायक, क्षेत्रीय प्रबंधक नेगी सहित एलआईसी के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया।

डॉ. ए.पी. शुक्ल ने जानकारी दी कि संस्थान का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा तथा लोकार्पण की तिथि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एलआईसी के सहयोग से यह आयुष केंद्र जनस्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!