ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भूतपूर्व सैनिकों को सुषमा खर्कवाल महापौर ने पांच लाख से ज्यादा अंतर से विजय के लिए संकल्पित किया • Main Objects Of Health care • नेहरू युवा केन्द्र मऊ नें आयोजित किया कैच द रेन कार्यक्रम • सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज • ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत की गर्जना! लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, कराची तक पसरा खौफ, पाकिस्तान हुआ बेहाल • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का अनुपम रंगोत्सव लालजी टंडन द्वारा प्रतिष्ठित परंपरा में पुनः प्रस्फुटित हुआ होली मिलन का विराट अध्याय • भूतपूर्व सैनिकों को सुषमा खर्कवाल महापौर ने पांच लाख से ज्यादा अंतर से विजय के लिए संकल्पित किया • Main Objects Of Health care • नेहरू युवा केन्द्र मऊ नें आयोजित किया कैच द रेन कार्यक्रम • सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज • ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत की गर्जना! लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, कराची तक पसरा खौफ, पाकिस्तान हुआ बेहाल • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का अनुपम रंगोत्सव लालजी टंडन द्वारा प्रतिष्ठित परंपरा में पुनः प्रस्फुटित हुआ होली मिलन का विराट अध्याय •
ताज़ा खबर English

वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी 

D

Dainik India News

• 6871 views
वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी 

◆जोरदार आंधी के बीच योगी ने की वाराणसी में धुंआधार रैली 

◆ बुआ-बबुआ ने युवाओं के हाथों में थमा दिया था तमंचा, हमने थमाया टैबलेट 

◆आज व्यापारी से रंगदारी मांगने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता 

◆ कड़ी धूप से लेकर आंधी पानी में भी सीएम योगी कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भाजपा की विजय पक्की है और इसमें किसी को जरा भी संदेह नहीं है। वाराणसी के मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी पर बाबा विश्वनाथ और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में काशी के साथ साथ पूरा देश बदल चुका है। हमने बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको प्रदान किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 35 करोड़ गरीबों का जनधन अकाउंट हमारी सरकार में खोला गया है। सबका साथ सबका विकास के पीएम मोदी के विजन को ही हमने मिशन मानकर यूपी में काम किया है। काशी में नगरीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए हमने नगर निगम का विस्तार किया है। 36,400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने का काम किया गया है। काशीवासियों और उत्तरप्रदेश वासियों का सौभाग्य है की खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं। काशी अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए दुनिया में अपना प्रभाव बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त छवि बनी है। पिछले नौ साल में देश मे विश्वास का माहौल बना है। 4 करोड़ गरीबों को आवास, बिजली, 8 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 35 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा यूपी में आज इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, हाइवे, नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आज काशी में कूड़े के ढेर नहीं हैं। बुआ और बबुआ की पार्टी युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी, हम युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त कर रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधाकय डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी सहित सभी वार्डों के बीजेपी पार्षद पद प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!