ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा का मतदाता महाअभियान: यूपी शिक्षक और कार्यकर्ता घर–घर करेंगे दस्तक • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं • हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी • प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में रोस्टर केअनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश-मुख्यमंत्री • आम आदमी की पहचान द्रोपदी मुर्मू-जेपी सिंह • गोरखपुर मैनेजिंग डायरेक्टर ने बीमा अभिकर्ता सीमा पाण्डेय को मेडल से किया सम्मानित • आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी • भाजपा का मतदाता महाअभियान: यूपी शिक्षक और कार्यकर्ता घर–घर करेंगे दस्तक • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं • हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी • प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में रोस्टर केअनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश-मुख्यमंत्री • आम आदमी की पहचान द्रोपदी मुर्मू-जेपी सिंह • गोरखपुर मैनेजिंग डायरेक्टर ने बीमा अभिकर्ता सीमा पाण्डेय को मेडल से किया सम्मानित • आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा

D

Dainik India News

• 7422 views
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा

योगी सरकार में यूपी का एक और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनकर तैयार, बस फिनिशिंग बाकी  

एयरपोर्ट के फेज–वन के रनवे का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण : जिलाधिकारी

भव्य श्रीराम मंदिर बनने से पहले ही अयोध्या को मिलेगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात

 पहले चरण में दिल्ली, मुम्बई, बैंगलुरू और हैदराबाद की उड़ानों की तैयारी में एयरपोर्ट प्रशासन   

दुनियाभर के श्रीराम भक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तैयार हुआ अत्याधुनिक सुविधाओं वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट  

दैनिक इंडिया न्यूज अयोध्या।श्रीराम की नगरी के कायाकल्प का कार्य मोदी-योगी सरकार में तेज गति से जारी है। अयोध्या में दिन प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को ढेर सारी सुविधाएं मिले इसके लिए केंद्र सरकार के साथ योगी सरकार भी प्रयासरत है। जिलाधिकारी नितीश कुमार के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सभी कार्यों को तीन फेजों में किया जाना है। इसके लिए परियोजना में शामिल कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शतप्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ ही एयरपोर्ट के फेज–वन के रनवे का कार्य भी शतप्रतिशत पूर्ण हो चुका है। यहां नाइट लैंडिंग व कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट-वन एवम् रेसा सुविधाओं का कार्य भी शतप्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार एटीसी टॉवर का भी शतप्रतिशत कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए आने वाली रुकावटों को दूर कर दिया गया है।

टर्मिनल बिल्डिंग का 78% से अधिक कार्य पूर्ण

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट द्वारा एयरपोर्ट के परिचालन से पूर्व एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों यथा लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डी.एम.ई. आदि का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग एवम् निर्माणाधीन एप्रेन आदि का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि टर्मिनल बिल्डिंग का 78% से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्यों को तीव्र गति से रोजाना दो शिफ्टो में कराया जा रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि एक एप्रेन चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण है तथा दूसरे एप्रेन चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा के कार्य को तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी शिफ्टों में अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर समस्त कार्यों को तीव्र गति से कराने तथा समस्त कार्यों को अपेक्षित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट परिचालन के सभी मानको को पूरा करते हुए इसी कैलेंडर वर्ष में एयरपोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिये जाने की योजना है।

नवंबर माह से लीजिए हवाई यात्रा का आनन्द

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां से उड़ान को नवंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है। इसके बाद यात्रियों की आमद और मांग को देखते हुए अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का निर्माण अगले महीने अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!