ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू |
हाइलाइट न्यूज़
वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान • “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें • अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान • ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस कांफ्रेंस • वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान • “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें • अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान • ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस कांफ्रेंस •
उत्तर प्रदेश सरकार English

महामना मालवीय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, ब्रजेश पाठक और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

D

Dainik India News

• 8415 views
महामना मालवीय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, ब्रजेश पाठक और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, गोमतीनगर स्थित महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विवेक खंड में विद्यालय का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ पूर्व के विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव और राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने आयोजन का शुभारंभ किया।

विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत काव्य आधारित नृत्य कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को अभिभूत कर दिया। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "महामना मालवीय विद्या मंदिर ने शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।"

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की और प्रबंधन को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षकों और छात्रों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "विद्यालय का यह वार्षिकोत्सव न केवल छात्रों की प्रतिभा का परिचय है, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों का दर्पण भी है।"

विद्यालय प्रबंधक कृष्णानंद उपाध्याय, अध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना, उपाध्यक्ष शोभनलाल उकील और प्रधानाचार्य श्रीकांत बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

यह वार्षिकोत्सव न केवल छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा बना, बल्कि विद्यालय के प्रति समाज के विश्वास और सम्मान को भी सुदृढ़ किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!