ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में बांटे गए उज्वला योजना के गैस कनेक्शन <strong>भव्य दीपोत्सव में दिव्य होंगे रामलला</strong> दशहरा पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम पत्रकार उत्पीड़न को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन ने दिया ज्ञापन एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में बांटे गए उज्वला योजना के गैस कनेक्शन <strong>भव्य दीपोत्सव में दिव्य होंगे रामलला</strong> दशहरा पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम पत्रकार उत्पीड़न को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन ने दिया ज्ञापन एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर
उत्तर प्रदेश सरकार English

ट्रम्प की हार, संविधान की जीत: नील कात्याल ने अदालत में पलटा खेल

D

Dainik India News

20 views
ट्रम्प की हार, संविधान की जीत: नील कात्याल ने अदालत में पलटा खेल

भारतीयवंशी कानूनी दिग्गज नील कात्याल ने ट्रम्प के टैरिफ को फेडरल अदालत में दी थी चुनौती

हरेंद्र सिंह,दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।अमेरिकी राजनीति और न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय तब जुड़ा, जब भारतीय मूल के जाने-माने वकील नील कुमार कात्याल ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ फैसले को अदालत में चुनौती देकर असंवैधानिक सिद्ध किया। अमेरिकी संघीय अपीलीय अदालत ने अपने ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट कहा कि टैरिफ लगाने की शक्ति केवल अमेरिकन कांग्रेस को है (संसद), राष्ट्रपति को नहीं। इस निर्णय ने न केवल अमेरिकी संविधान की गरिमा को बचाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति, चाहे वह राष्ट्रपति ही क्यों न हो, सर्वोपरि नहीं है।

कहानी की शुरुआत होती है ट्रम्प प्रशासन के उस विवादास्पद कदम से, जब उन्होंने “आपातकालीन शक्तियों” का हवाला देकर 'जवाबी टैरिफ' लगाने का आदेश जारी किया। यह फैसला छोटे कारोबारियों और आम जनता के लिए बोझिल साबित हुआ। सवाल उठने लगे कि क्या राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का असीमित प्रयोग कर सकते हैं? इसी बीच एक समूह, जिसमें कई छोटे व्यापारी शामिल थे, अदालत पहुँचा। इस संघर्ष में उन्होंने अपना कानूनी प्रतिनिधि चुना नील कात्याल को—वह वकील, जिसने पहले भी सुप्रीम कोर्ट में कई ऐतिहासिक मामलों में अपनी छाप छोड़ी थी।

नील कात्याल ने अदालत में दलील दी कि ट्रम्प द्वारा इस्तेमाल किया गया कानून—International Emergency Economic Powers Act (IEEPA)—वाणिज्यिक टैरिफ लगाने के लिए नहीं बना है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी असाधारण परिस्थितियों के लिए है। उन्होंने साबित किया कि यह कदम संविधान और कानून की स्पष्ट सीमाओं का उल्लंघन है। अदालत ने उनके तर्कों को स्वीकार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा सीमित है और टैरिफ या टैक्स लगाने का अधिकार विशेष रूप से कांग्रेस को है।

इस पूरी सुनवाई के दौरान सस्पेंस यही था कि क्या अदालत राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती देने की हिम्मत दिखाएगी? आखिरकार, निर्णय सामने आया—ट्रम्प का आदेश अवैध। यह खबर आते ही अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई। ट्रम्प ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर टैरिफ हटाए गए तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी। लेकिन दूसरी ओर, छोटे व्यापारियों और संवैधानिक विशेषज्ञों ने राहत की सांस ली कि न्यायपालिका ने संतुलन बनाए रखा।

यह फैसला केवल एक कानूनी जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का प्रतीक है। नील कात्याल ने दिखा दिया कि कानून की शक्ति व्यक्ति की शक्ति से कहीं ऊपर है। उनके तर्कों ने न केवल छोटे व्यापारियों को न्याय दिलाया, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी दिया कि चाहे सत्ता कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे संविधान की सीमा में ही रहना होगा। यह कहानी हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती है, जो मानता है कि न्याय अंततः सत्य के पक्ष में ही खड़ा होता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!