ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
कल 5 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ आयेंगे, करेंगें कई परियोजनाओं का शिलान्यास • रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान  • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी • अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत • पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी • हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री • कल 5 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ आयेंगे, करेंगें कई परियोजनाओं का शिलान्यास • रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान  • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी • अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत • पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी • हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

D

Dainik India News

• 7349 views
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

निर्धारित स्थलों पर ही होगी गाड़ियों की पार्किंग एवम् निर्धारित प्रवेश मार्गों से ही सभा स्थल में पहुंच सकेंगे लोग

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिनांक 8 सितंबर को जनपद आगमन को लेकर ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई।इस दौरान उपस्थित मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को ए.डी.जी., डी.आई.जी., जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया। कल मुख्यमंत्री के होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस दौरान गाड़ियों की पार्किंग एवं सभा स्थल में प्रवेश हेतु निर्धारित स्थलों एवं प्रवेश द्वारों के बारे में भी सभी संबंधित मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पार्किंग हेतु कुल 3 स्थलों का चयन किया गया है। आजमगढ़ एवं बलिया की ओर से आने वाले आम जनता की गाड़ियों की पार्किंग बुनकर कॉलोनी (निकट इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप), वी.वी.आई.पी.लोगों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के गेट संख्या 1 के सामने खाली मैदान एवं सभी अधिकारियों/ मजिस्ट्रेट की गाड़ियों की पार्किंग के लिए विकास भवन स्थित खाली मैदान को निर्धारित किया गया है। सभी संबंधितो को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित पार्किंग स्थलों के अलावा अन्य किसी भी स्थल पर गाड़ी पार्किंग की इजाजत नहीं होगी। सभा स्थल में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वारों का भी अलग-अलग निर्धारण कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर 1 से वी.वी.आइ.पी. लोगों का सभा स्थल में प्रवेश होगा।गेट नंबर 6 से समस्त अधिकारियों/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रवेश होगा एवं गेट नंबर 7 से आम जनता सभा स्थल में प्रवेश कर सकेगी, जो कि विकास भवन के ठीक सामने है।इसके अलावा अन्य किसी भी गेट से किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं होगी। गाजीपुर रोड पर बढुवा गोदाम से कलेक्ट्रेट परिसर के गेट संख्या 4 तक कुल 10 बैरियर लगाए गए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सड़क पर भीड़ के दबाव को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन, सभा स्थल एवं उनके निरीक्षण किए जाने वाले स्थलों, मार्गों एवं उसके आसपास भारी मात्रा में पुलिस एवं पी.ए.सी. बल तैनाती की गई है। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी संबंधित मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों को, जिनकी ड्यूटी सभा स्थल के अंदर है, अपने-अपने ड्यूटी पास के साथ ही प्रवेश करने को कहा। साथ ही पुलिस अधिकारियों को बिना पास के किसी को भी अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपनी गाड़ियां पार्क करने एवं समय से सभा स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने सभा समाप्ति के बाद आम जनता के निकल जाने के बाद ही अपने ड्यूटी स्थल को छोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने तैनाती स्थल पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान डी.आई.जी. ने जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए अपने आंख, कान खुले रखते हुए ड्यूटी करने को कहा। ए.डी.जी ने बाहर से आए अधिकारियों को स्थानीय अधिकारियों से पहले ही संपर्क स्थापित कर अपने तैनाती स्थलों का निरीक्षण कर,तैयारी समय से पूर्व कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने को कहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!