ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें • शांति भंग की आशंका में कुल 29 व्यक्ति गिरफ्तार • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम • Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें • शांति भंग की आशंका में कुल 29 व्यक्ति गिरफ्तार • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम •
Uncategorized English

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़ाया हाथ, पीड़ितों ने जताया आभार

D

Dainik India News

• 7182 views
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़ाया हाथ, पीड़ितों ने जताया आभार

मुख्य बातें:

  • बाढ़ प्रभावितों ने सीएम योगी का जताया आभार: सीएम योगी ने पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीदें जागीं।
  • योगी आदित्यनाथ को कहा 'मुखिया': प्रभावितों ने सीएम योगी को सिर्फ प्रदेश का सीएम नहीं, बल्कि अपने परिवार का मुखिया बताया।
  • आशियाना बसाने की नई राह: सीएम योगी ने न केवल सहायता धनराशि दी, बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में जाकर दुख भी साझा किया।

Dainik India News,लखनऊ, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी ने बाढ़ की तबाही मचाई। इस संकट के समय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ितों के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए। उन्होंने प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा दिया, उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था कराई और उनके आशियानों को फिर से बसाने के लिए मदद की। सीएम योगी के हाथों मिली इस राहत से लोगों को जीवन जीने की नई राह मिली। लाभार्थियों ने सीएम योगी का आभार जताते हुए उन्हें सिर्फ प्रदेश का सीएम नहीं, बल्कि अपने घर का मुखिया भी बताया।

राजेश कुमार, दीनापुरवा गांव, लखीमपुर खीरी:

"बाढ़ के कारण मेरे खेत में मोटी सिल्ट जमा हो गई थी, जिससे मैं काफी परेशान था। इस पर मुझे पता चला कि योगी सरकार खेत से सिल्ट हटाने के लिए भी सहायता दे रही है। मैंने आवेदन किया और 24 घंटे के भीतर मेरे खाते में 16,362 रुपये जमा हो गए। पहले की सरकारों में केवल आवेदन फॉर्म भरे जाते थे, लेकिन योगी सरकार में मुझे हर योजना का वास्तविक लाभ मिला। मैं योगी सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।"

सुकुमार, सीतापुर:

"बाढ़ के कारण मेरा पूरा खेत पानी में डूब गया था और फसलें नष्ट हो गई थीं। मैंने इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दी और अगले दिन मेरे खाते में मुआवजा आ गया। योगी आदित्यनाथ हम गरीबों के लिए मसीहा हैं। वे हमारे मुखिया हैं, जो हमेशा हमारी मदद के लिए तैयार रहते हैं।"

सोहन लाल, पीलीभीत:

"बाढ़ से मेरा घर पूरी तरह से नष्ट हो गया था, लेकिन योगी सरकार ने 24 घंटे के भीतर 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि मेरे खाते में जमा कर दी। इसके अलावा, मुझे दूसरी जगह घर बनाने के लिए जमीन भी दी गई। कुछ दिन बाद, खुद मुख्यमंत्री हमारा दुख बांटने गांव आए। धन्य है हमारे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ, जो हम गरीबों का इतना ख्याल रखते हैं।"

सज्जन लाल, रतनगंज, हरदोई:

"बाढ़ ने मेरी गृहस्थी बर्बाद कर दी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने बाढ़ शरणालय में रहने और खाने की उचित व्यवस्था की। बच्चों के लिए दूध, दवाइयां और हेल्थ चेकअप की पूरी व्यवस्था की गई। रेस्क्यू टीम पूरी निष्ठा से काम कर रही थी। यह सब सीएम योगी की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया। पिछली सरकारों में मदद तो दूर, कोई हालचाल तक नहीं लेता था।"

योगी सरकार की मुख्य राहत कार्य एक नजर में:

  • 9,53,118 लोगों को राहत सहायता दी गई।
  • 2,53,500 लोगों को खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए।
  • 17 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि दी गई।
  • 2638 लोगों को क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा मिला, और कुछ को जमीन भी दी गई।
  • 2796 मेडिकल टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हेल्थ चेकअप किया और दवा वितरित की।
  • 1 लाख 50 हजार से अधिक किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिला।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!