ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
विधान परिषद के सभापति ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामना संदेश • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • सजीव हो उठी काकोरी एक्शन की घटना - संस्कृति कारवां संस्था का सफल मंचन - जे पी सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन • शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • विधान परिषद के सभापति ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामना संदेश • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • सजीव हो उठी काकोरी एक्शन की घटना - संस्कृति कारवां संस्था का सफल मंचन - जे पी सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन • शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह

D

Dainik India News

• 12082 views
देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह

संस्कृतभारती अवधप्रांत का ऐतिहासिक संकल्प : 25 से 31 अगस्त तक जन-जन में गूंजेगी संस्कृत चेतना, संस्कृत सप्ताह उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया जाएगा

Article image
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,बाराबंकी। भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक अस्मिता और देववाणी संस्कृत के व्यापक लोकजागरण के उद्देश्य से संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतीय गोष्ठी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार टी.आर.एस. विधि विद्यालय, सतरिख (बाराबंकी) में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रांत, जनपद एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति में आयोजित इस गोष्ठी में ऐसे दूरगामी एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जो आगामी समय में संस्कृत भाषा के व्यापक जनप्रसार और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के सशक्त आधार बनेंगे।

Article image

गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक सम्पूर्ण अवधप्रांत में "संस्कृत सप्ताह" का विराट आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में संस्कृत को केवल शैक्षणिक विमर्श तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक आयु-समूह तथा प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने के लिए विविध लोकजागरण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि 25 अगस्त 2026 को अवधप्रांत के प्रत्येक जनपद एवं नगर में "संस्कृत दिवस" अत्यंत उल्लास, आह्लाद एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

Article image

बैठक में निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्कृत परिवार मिलन, संस्कृत ग्रंथ एवं साहित्य का विक्रय एवं वितरण, संस्कृत सामाजिक जनजागरण अभियान, संस्कृत आध्यात्मिक मिलन, संवाद गोष्ठियाँ, भाषिक प्रशिक्षण, तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ समन्वित सांस्कृतिक आयोजनों का विस्तृत खाका तैयार किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संस्कृत को जनसामान्य के व्यवहार, चिंतन और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है।

Article image

गोष्ठी का मार्गदर्शन संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित तथा क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख जितेन्द्र प्रताप सिंह के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उनके प्रेरक उद्बोधनों ने संगठन के आगामी दायित्वों एवं कार्ययोजना को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर अवधप्रांत अध्यक्ष डॉ. चन्द्र भूषण त्रिपाठी, प्रांत मंत्री अनिल कुमार सहित प्रांत, जनपद एवं नगर स्तर के समस्त पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संस्कृत सप्ताह को अभूतपूर्व जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सनातन ज्ञान-परंपरा, दार्शनिक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टि, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय आत्मा की संवाहिका है। अतः संस्कृत सप्ताह के माध्यम से समाज में भाषा के प्रति आत्मीयता, गौरवबोध और व्यवहारिक उपयोगिता का व्यापक वातावरण निर्मित किया जाएगा।

प्रांतीय गोष्ठी का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ हुआ कि अवधप्रांत का प्रत्येक कार्यकर्ता संस्कृत सप्ताह को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने हेतु पूर्ण समर्पण, संगठनात्मक अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ कार्य करेगा, जिससे देववाणी संस्कृत का पुनर्जागरण जन-जन के जीवन में साकार रूप धारण कर सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!