ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   • राजधानी में डेंगू का बढ़ता कहर: 429 मरीजों की पुष्टि, 69 वर्षीय महिला की मौत से दहशत • जगतगुरु राघवाचार्य जी ने गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र की दिव्य महिमा का किया वर्णन • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना • संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा • पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप • योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  • आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   • राजधानी में डेंगू का बढ़ता कहर: 429 मरीजों की पुष्टि, 69 वर्षीय महिला की मौत से दहशत • जगतगुरु राघवाचार्य जी ने गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र की दिव्य महिमा का किया वर्णन • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना • संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा • पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप • योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित माँ दुर्गा पूजा समारोह में सम्मिलित हुए

D

Dainik India News

• 7725 views
मुख्यमंत्री गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित माँ दुर्गा पूजा समारोह में सम्मिलित हुए

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित माँ दुर्गा पूजा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने बासंतिक नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर महाअष्टमी एवं रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से भारत सेवाश्रम संघ के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

स्वामी जी ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में गोरखपुर में योगीराज बाबा गम्भीरनाथ जी से योग की दीक्षा ली

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना पूज्य स्वामी प्रणवानन्द जी ने की थी। स्वामी प्रणवानन्द जी का जन्म आज के बांग्लादेश में, जो उस समय पूर्वी बंगाल का हिस्सा था, में हुआ था। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में गोरखपुर में योगीराज बाबा गम्भीरनाथ जी से योग की दीक्षा ली थी। इसके उपरान्त, संन्यासी स्वामी प्रणवानन्द जी के रूप में देश में वैदिक हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना की।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्वाेत्तर के राज्यों और बंगाल में भारत सेवाश्रम संघ वैदिक धर्म की स्थापना के लिए अत्यन्त सार्थक रूप से कार्य दिखायी दे रहा है। देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भारत सेवाश्रम संघ अपनी सेवा और वैदिक धर्म के प्रति अपने समर्पण के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग 03 वर्ष बाद उन्हें यहां आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अप्रैल, 2019 में आश्रम की अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी स्वामी श्रेयसानन्द जी के साथ कार्यक्रमों में जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ था। इससे पूर्व, उन्हें (मुख्यमंत्री जी) और उनके पूज्य गुरुदेव को अनेक बार यहां आने का अवसर मिला। वर्ष 2012 में पूरे देश से भारत सेवाश्रम संघ के सभी संन्यासी गोरखपुर में पधारे थे। गोरखपुर मन्दिर में स्वामी प्रणवानन्द जी की दीक्षा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा इन्हीं पूज्य सन्तों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में निरन्तरता लिए हुए है। यह सौभाग्य का विषय है कि आज चैत्र नवरात्रि पर जगत जननी माँ भगवती की महाअष्टमी पूजन के साथ पुनः इस आयोजन के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ केवल कर्मकाण्ड पर विश्वास नहीं करता, बल्कि उसके व्यावहारिक स्वरूप पर भी पूरी मजबूती के साथ उसे स्वीकार करते हुए उसका पालन भी करता है। यही कारण है कि यह संगठन देश के असंख्य लोगों की श्रद्धा और विश्वास का पात्र बना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सेवाश्रम संघ आने वाली पीढ़ियों में पूज्य स्वामी प्रणवानन्द जी की शिक्षाओं का निरन्तर प्रचार-प्रसार करते हुए, इसे आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा। भारत सेवाश्रम संघ के इन सभी कार्यों के प्रति उनका सदैव सहयोग रहेगा। उन्होंने भारत सेवाश्रम संघ के सेवा और समर्पण अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!